Big Breaking: 29 नक्सलियों के मारे जाने के ऑपरेशन के पीछे का BSF DIG ने खोला राज, चारा फेंका और नक्सली फंसे

  • 1 महीने की घेराबंदी और जाल में फंसे नक्सली।
  • छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर सबसे बड़ा अटैक।
  • 29 माओवादी ढेर, गृहमंत्री ने दी बधाई
  • जवानों को मिली बड़ी सफलता, कई नक्सली लीडर ढेर।  

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। नक्सलियों के खात्मे के लिए छत्तीसगढ़ में बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मंगलवार को उत्तर बस्तर कांकेर जिले में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों पर तगड़ा हमला कर 29 नक्सलियों को मार गिराया। यह ऑपरेशन यही थमने वाला नहीं है। जल्द ही एक और बड़ी खुशखबरी देशवासियों को मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : अराध्य दुर्गा जन कल्याण समिति के इवेंट में दिखी नारी शक्ति, डांस, सेहत और धर्म की झलक

एक माह से की जा रही घेराबंदी और नक्सलियों के मूवमेंट पर डीआइजी बीएसएफ (DIG BSF) आलोक सिंह ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने ऑपरेशन के लिए फोर्स का मनोबल बढ़ाया और किस तरह से घेराबंदी गई, इसकी जानकारी भी साझा की।

नक्सलियों को अपने चंगुल में फंसाने के लिए पहले अपने मूवमेंट की जानकारी दी गई। इसके बाद नक्सली जान बचाने के लिए अंदर की तरफ भागे, जहां दूसरी तरफ से फोर्स ने हमला किया और 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया।

Shramik Day

ये खबर भी पढ़ें : BJP से सांसद विजय बघेल ने आखिर किया क्या है SAIL BSP कर्मियों के लिए, क्यों दे वोट

फायरिंग के दौरान 3 जवान भी जख्मी हुए हैं। वहीं, घायल नक्सलियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई को और अधिक बल मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि जहां नक्सली अपना बेस बनाकर जनताना सरकार चलाने की तैयारी में थे, वहां फोर्स पहुंची।

प्रदेश में अब तक किसी हमले में सबसे ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षा बल के जवानों की संयुक्त कार्यवाही की जमकर प्रशंसा हो रही है। जवानों के घेरेबंदी में दो दर्जन से ज्यादा नक्सली मारे गए। जबकि दर्जन ने नक्सली घायल भी बताए जा रहे है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: कोक ओवन-कोल केमिकल डिपार्टमेंट ने वैगन अनलोडिंग में रचा इतिहास, लाखों का फायदा

वहीं, बड़ी संख्या में नक्सली सामग्री, हथियार व अन्य वस्तुएं बड़ी मात्रा में बरामद किए गए हैं। जबकि इस हमले में सुरक्षा बलों के तीन जवान घायल हुए है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके राजधानी रायपुर के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: कोक ओवन-कोल केमिकल डिपार्टमेंट ने वैगन अनलोडिंग में रचा इतिहास, लाखों का फायदा

अमित शाह का बधाई संदेश, विजय शर्मा अस्पताल पहुंचे

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री (Dy CM) विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने पहुंचे। उन्होंने जवानों को इस ऑपरेशन में बड़ी सफलता पर बधाई दी। वही इस उपलब्धि पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि नक्सलियों के विरुद्ध यह निर्णायक लड़ाई है। हम जल्द ही नक्सलियों को जड़ से खत्म कर देंगे।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस और आम्बेडकर जयंती पर खास इवेंट, आप भी आइए

BSF, DRG का ज्वाइंट ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के छोटे बेठिया पुलिस थाना एरिया अंतर्गत बिनागुंडा और कोरोनार गांव के मध्य हापाटोला के वनों में यह मुठभेड़ हुई है। जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) और छत्तीसगढ़ पुलिस के डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की ज्वॉइंट टीम एक अभियान पर निकले थे।

ये खबर भी पढ़ें : BSP News: भिलाई ज्ञानोदय छात्रावास का अब राजहरा छात्रावास में विलय, सबकुछ फ्री

शंकर राव पर 25 लाख रुपए का इनाम था

प्राप्त जानकारी की मानें तो इस मुठभेड़ में कई नक्सली लीडर मारे गए हैं। प्रदेश के कई बड़े हमलों में शामिल रहे अन्य माओवादी भी ढेर हुए हैं। इसमें सबसे प्रमुख नक्सली लीडर में से एक शंकर राव भी मारा गया है। शंकर राव पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं, महिला नक्सली कमांडर ललिता के मारे जाने की सूचना मिल रही है, जिस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

ये खबर भी पढ़ें : बीएसपी सेक्टर 5 इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद, बच्चे अब पढ़ेंगे यहां, प्रबंधन पर गंभीर आरोप