- बस्तर में लगातार हो रही नक्सली घटनाएं।
सूचनाजी न्यूज, रायपुर। इस वक्त छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। राज्य के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों और नक्सलवादियों के फिर मुठभेड़ होने की सूचना मिल रही है। इसमें करीब आधे दर्जन नक्सलवादियों के ढेर होने की जानकारी भी मिल रही है।
ये खबर भी पढ़ें : LIC दफ्तरों से उठी आवाज, OPS हो बहाल, सबको लाएं EPS 95 के दायरे में
तमाम कोशिशों के बावजूद भी छत्तीसगढ़ राज्य के वनांचल इलाकों में नक्सलवादियों का तांडव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आए दिन नक्सलवादी सुरक्षा बलों के जवानों और ग्रामीण जनों को भारी नुकसान पहुंचाने के इरादे में रहते है।
ये खबर भी पढ़ें : SAIL एरियर, बोनस, RFID को लेकर BSP कर्मचारी फिर आए सड़क पर
इसी बीच बस्तर के दक्षिणी जिले सुकमा से मुठभेड़ की खबर आ रही हैं। यहां डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और बटालियन के जवानों के बीच नक्सलवादियों के मुठभेड़ की घटना हो गई हैं। इस घटना में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जवानों ने नक्सलियों के कैंप को भी ध्वस्त कर दिया है।
मिल रही जानकारी की मानें तो सुकमा में हुए इस मुठभेड़ में करीब पांच से छह नक्सलवादियों को गोली लगने की सूचना मिल रही हैं। मुठभेड़ के दरमियान जवानों ने बड़ी मात्रा में नक्सलवादियों की सामग्री को बरामद किया गया हैं।
प्राप्त जानकारी की मानें तो नक्सलवादियों द्वार सुकमा जिले में कैम्प लगाया गया था। इसी दरमियान सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलवादियों के कैम्प को नेस्तनाबूत कर दिया गया है। इसके बाद यहां सुरक्षा बलों के जवानों और नक्सलवादियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग और मुठभेड़ होने की जानकारी मिली हैं। इस फायरिंग में पांच से छह नक्सलवादियों को गोली लगने की खबर है।
ये खबर भी पढ़ें : UPI लेनदेने में लंबी छलांग, लोकसभा में सरकार ने दिए ये आंकड़े












