BIG NEWS: छत्तीसगढ़ BJP को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, विजय बघेल संग इन नामों पर हो रही चर्चा

  • दुर्ग से लोकसभा सांसद विजय बघेल और पूर्व विधानसभा चीफ धरमलाल कौशिक का नाम रेस में सबसे आगे माना जा रहा है।  

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई को जल्द ही नया मुखिया मिलने वाला है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर के लोकसभा सांसद अरुण साव बीते दिनों हुए चुनाव में जीतकर विधायक बने है। वे बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिले की लोरमी सीट से निर्वाचित हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनर्स: कोश्यारी रिपोर्ट के बाद इस कमेटी ने महज 2000 रुपए पेंशन की सिफारिश की…

Vansh Bahadur

इसके बाद प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिला और पार्टी ने अरुण साव को प्रदेश का उप मुख्यमंत्री (Dy CM) बना दिया गया है। अब वे प्रदेश के शीर्ष प्रशासनिक पद के साथ ही राजनैतिक पद में एक साथ नहीं रह सकते, इसलिए वे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ देंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष पद पर अब नए नेता की नियुक्ति के कयास लगाए जा रहे है।

Rajat Dikshit

ये खबर भी पढ़ें : Indian Railway सास-बहू को नहीं मानता परिवार का हिस्सा, Bhilai के पैसेंजर ने राष्ट्रपति तक पहुंचाया मामला

Janta Mazdoor Sangh Bokaro

प्रदेश सहित देश भर में चार महीने बाद लोकसभा के चुनाव होने है। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ऐसे माना जा रहा है कि किसी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज से ताल्लुख रखने वाले नेता की प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी हो सकती है। इसमे दुर्ग से लोकसभा सांसद विजय बघेल और पूर्व विधानसभा चीफ धरमलाल कौशिक का नाम रेस में सबसे आगे माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : कब्जेदारों के खिलाफ BSP का तोड़ू दस्ता पहुंचा मरौदा, अवैध निर्माण ध्वस्त

लोकसभा सांसद और BJP के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव और पार्टी के महामंत्री विजय शर्मा को राज्य का उप मुख्यमंत्री बना दिया गया है।
विष्णुदेव साय को CM नियुक्त कर अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को साधने की कोशिश मानी जा रही है। जबकि विधानसभा के पूर्व नेता विपक्ष नारायण चंदेल और BJP के मुख्य प्रवक्ता, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के नामों पर भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चर्चा हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें : जब CM विष्णु देव साय बोले-आ ऐती आ, उहां का खड़े हस, मोर कोती आ…

डॉ.रमन भी दें चुके है इस्तीफा

BJP की छत्तीसगढ़ इकाई में बड़े बदलाव होने तय है। राज्य के अध्यक्ष से लेकर प्रदेश महामंत्री और संगठन के अन्य बड़े पदों पर नई नियुक्ति की जा सकती है। जबकि विधानसभा अध्यक्ष के लिए रविवार को नामांकन भरने के बाद डॉ.रमन सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बीच सड़क जिंदा गाय को नोच खा रहे थे कुत्ते, कोई नहीं रुका, मोहम्मद उमर ने बचाई जान, जोगा राव बने भाई जान