छत्तीसगढ़ जॉब न्यूज: पीएचई में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

  • राज्य स्तरीय 181 और अराज्य स्तरीय 80 पदों पर होनी है भर्ती।
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी है भर्ती की अनुमति।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnudev sai) के निर्देश पर हाल ही में वित्त विभाग (Finance Department) द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (Public Health Engineering Department) में 261 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने इसके लिए तेजी से कार्यवाही शुरू कर दी है। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र भेजा जा रहा है। पीएचई में अभियंताओं और हैंडपंप तकनीशियनों सहित राज्य स्तरीय 181 और अराज्य स्तरीय 80 पदों पर भर्ती होनी है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के प्राइवेट अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, रजिस्ट्रेशन कैंसिल  

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (Public Health Engineering Department) द्वारा राज्य स्तरीय पदों के तहत उप अभियंता (सिविल) के 118 पदों, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के दस, अनुरेखक के 37, केमिस्ट के 12, सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दो-दो पदों पर चयन के लिए व्यापमं को पत्र लिखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशनर्स को 7500 पेंशन+डीए+मेडिकल सेवा मौत के बाद देगी सरकार…?

Shramik Day

वहीं अराज्य स्तरीय पदों के अंतर्गत हैंडपंप तकनीशियन (Hand Pump Technician) के 50 पदों, सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दस-दस पदों तथा प्रयोगशाला सहायक और ट्रक चालक के पांच-पांच पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए व्यापमं को पत्र प्रेषित किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO से ऑटोमैटिक फंड ट्रांसफर पर बड़ी खबर, नौकरी के साथ रहेगा पैसा भी