KPS नेहरू नगर के डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी की शवयात्रा में शामिल होने उमड़ा हुजूम

Crowds gathered to attend the funeral procession of KPS Nehru Nagar Director Alok Tripathi
  • आलोक त्रिपाठी नेहरू नेहरूनगर केपीएस के डायरेक्टर और kps बिलासपुर के संस्थापक थे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई के डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी को अंतिम विदाई देने के लिए हुजूम उमड़ा हुआ है। नेहरू नगर स्थित आवास से शव यात्रा साढ़े 11 बजे निकाली जाएगी। शवनाथ मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

54 वर्षीय आलोक त्रिपाठी का निधन दिनांक 6 नवंबर को भोर में 4:30 बजे चेन्नई के अस्पताल में हो गया है, जो चेयरमैन मदन मोहन त्रिपाठी एवं कृष्णा त्रिपाठी के ज्येष्ठ सुपुत्र थे। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए शहर वाले जुट गए हैं। उनके निवास स्थल 74 /5 नेहरू नगर ईस्ट से शिवनाथ मुक्तिधाम दुर्ग के लिए प्रातः 11:30 बजे शवयात्रा निकाली जाएगी।

स्वर्गीय आलोक त्रिपाठी नेहरू नेहरूनगर केपीएस के डायरेक्टर और kps बिलासपुर के संस्थापक थे। परिवार में उनके भाई आशुतोष त्रिपाठी केपीएस रायपुर के डायरेक्टर एवं आलोक त्रिपाठी की पत्नि सविता त्रिपाठी केपीएस नेहरू नगर की प्रिंसिपल है। मदनमोहन त्रिपाठी के भाई आनंद त्रिपाठी कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज के चेयरमैन एवं प्रमोद त्रिपाठी कृष्णा एजुकेशन सोसायटी के सेक्रेटरी के पद पर हैं।