Indian Engineering Services: राष्ट्रपति के सामने बोली भिलाई की बेटी साक्षी मुदलियार, SAIL BSP के लिए गर्व की बात

  • साक्षी मुदलियार की स्कूली शिक्षा डीपीएस भिलाई से और NIT रायपुर से B.Tech किया।
  • इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 में All India Rank 17 के साथ सफलता प्राप्त की थी।
  • 40 हफ्ते के ट्रेनिंग समापन के पश्चात राष्ट्रपति भवन में जुटे।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) से भेंट की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल (SAIL) की यूनिट भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के एक शिक्षक की बेटी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज-2022 (Indian Engineering Services) के 32 प्रशिक्षु अधिकारियों में भिलाई की बेटी ने राष्ट्रपति के सामने अपनी बात रखी।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट में क्रेन ऑपरेटर की मौत से कोहराम, पत्नी को मिलेगी एस-1 ग्रेड में नौकरी

Vansh Bahadur

40 हफ्ते के ट्रेनिंग समापन के पश्चात राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) से भेंट की। इस दौरान प्रक्षिशु अधिकारियों की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए भिलाई की प्रक्षिषु अधिकारी साक्षी मुदलियार ने ट्रेनिंग के अनुभवों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, डिफेंस सेक्रेटरी व अन्य गणमान्य महानुभावों के साथ साझा किया,जो की छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का क्षण था।

Rajat Dikshit

ये खबर भी पढ़ें SAIL Breaking News: SESBF का लाभांश पिछले साल 8.25% मिला, अबकी सिर्फ 8% तय, NPS में निवेश की आई बात

Janta Mazdoor Sangh Bokaro

साक्षी मुदलियार की स्कूली शिक्षा डीपीएस भिलाई से और NIT रायपुर से B.Tech किया। उन्होने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 (Indian Engineering Services Exam 2022) में All India Rank 17 के साथ सफलता प्राप्त की थी। साक्षी मुदलियार की माता आशा मुदलियार शासकीय हाई स्कूल सेकटर 7 में व्याख्याता हैं। पिता वीएसटी रमन सेक्टर 10 बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता थे। पिछले साल रिटायर हुए। इसके बाद वरिष्ठ प्राचार्य के रूप में मां शारदा पब्लिक स्कूल सेक्टर 9 में सेवा दे रहे हैं। दीदी डॉक्टर रिचा मुदलियार सिंह है।

ये खबर भी पढ़ें Bhilai Township से भागो रे दलालों73 मकानों से कब्जेदार खदेड़े गए, किराए पर मत लीजिए BSP का मकान