कारगिल विजय दिवस 2025: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में सेवा दे रहे कारगिल युद्ध के जवान, किया पौधारोपण

Kargil Vijay Diwas 2025: Kargil war soldiers serving in BSP's Sector 9 Hospital, saplings planted
  • भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था, जो लगभग 60 दिनों तक चला था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। कारगिल युद्ध में शामिल जवाब आज भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर सेक्टर 9 हॉस्पिटल में सेवा दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में नए डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्र का मीटर चालू, पढ़ें RSP, BSL से BSP तक का सफर

सिक्योरिटी का पूरा जिम्मा संभाले हुए हैं। एक्स आर्मी मैन आज अस्पताल में हर तरफ नजर आते हैं। इनमें से 26 एक्स सर्विसमैन कारगिल वार में शामिल थे। बहादुरी की दास्ता भी बयां करते हैं। ऐसे ही जवानों के हाथों अस्पताल प्रबंधन ने पौधारोपण कराया और कारगिल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में कब्जेदार की गुंडई पर ट्रेड यूनियन, आफिसर्स एसोसिएशन भड़का, बड़ी प्लानिंग

बता दें कि इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था, जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ। इस युद्ध में भारतीय सेना द्वारा साहस एवं पराक्रम दिखाया गया और इस युद्ध में भारत पूरी तरह से विजय हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में जुटे देशभर से कर्मचारी, पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण पर दहाड़े नेताजी

कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इस विजय दिवस के सम्मान में पंडित जवाहर लाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर-9 भिलाई में शहीद जवानों के सम्मान में ED (डायरेक्टर) रविन्द्र नाथ, CMO कौशलेन्द्र ठाकुर, CMO सुबोध शाह, डाक्टर राजीव और GM शाहिद अहमद की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया। सभी सुरक्षा कर्मी (भूतपूर्व सैनिक) तथा अस्पताल प्रबंधन के सहकर्मी के द्वारा कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन हुआ।

कारगिल वार से ये 26 लोग आए बीएसपी सेवा में

  1. ईश्वर राव
  2. पी. शेखर राव
  3. भूपेश कुमार
  4. राजू
  5. एस.के. भंडारे
  6. बी कोरमा राव
  7. वाईपी चंद्राकर
  8. कुमार स्वामी
  9. मुस्ताक अहमद
  10. बोधि राम साहू
  11. एस.एस.रेड्डी
  12. नरेश कुमार
  13. हरदीप सिंह
  14. आरआईबी.सुब्बा
  15. डी. कुमार
  16. प्रमोद कुमार
  17. ए.के. देशमुख
  18. विजय लाल मदेरिया
  19. आर.विश्वकर्मा
  20. डीपी चौधरी
  21. आर महापात्रा
  22. गजेंद्र कुमार
  23. हरि शंकर
  24. चांद राम
  25. सय्यद नसीम
  26. एके पांडेय