डिप्टी मैनेजर राजकरण के पिता का निधन हो चुका है। भाई जर्मनी में पढ़ाई कर रहा है।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर नहीं आ रही है। डिप्टी मैनेजर को चोरी के आरोप में मां के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अंगुठी और बाइक को बरामद किया है। आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।
Mia By Tanishq Bokaro शो रूम से करीब 50 हजार की डायमंड की अंगुठी चोरी का आरोप लगा है। सेक्टर 4 पुलिस ने शिकायत पर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है।
बीएसएल आफिसर्स एसोसिएशन भी जांच में जुट गया है। पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही है। चर्चा यहां तक की जा रही है कि डिप्टी मैनेजर राजकरण सिंह अपने डिपार्टमेंट के भ्रष्टाचार के खिलाफ सप्लायर से भिड़ गए थे। विभागीय अधिकारियों को शिकायत तक की थी। किसी तरह के भ्रष्टाचार को सहन न करने की बात कही थी। अब इस तरह की खबर को कोई हजम नहीं कर पा रहा है।
सेक्टर 4 पुलिस के मुताबिक इंस्पेक्टर संजय कुमार ने शिकायत के आधार पर लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है। बताया जा रहा है कि 2019 बैच के डिप्टी मैनेजर राजकरण सिंह अपनी मां मनप्रित कौर के साथ शो रूम में 18 अगस्त की शाम को गए थे।
50 वर्षीय मां मनप्रित और राजकरण पर आरोप लगाया गया है कि डायमंड की रिंग को पहनकर वह शो रूम से बाहर चले गए थे। वहीं, कुछ लोग यह भी बोल रहे हैं कि, हो सकता है कि गलती से वह बाहर चले गए हों। अंगुठी का ध्यान नहीं आया। अगर, जानबूझकर रिंग पहनकर गए हैं तो कानून को अपना काम करना चाहिए। फिलहाल, यह तो जांच का विषय है।
डिप्टी मैनेजर राजकरण के पिता का निधन हो चुका है। भाई जर्मनी में पढ़ाई कर रहा है। स्टोर विजिट में फोन नंबर तक लिखवाया था। फिलहाल, इस मामले से बोकारो स्टील प्लांट में हड़कंप मचा हुआ है।