- अगस्त 2024 में पुलिस ने सेक्टर 5 स्थित आवास से विधायक को गिरफ्तार किया था।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) अब जेल से बाहर आने जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत की खतर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया आ गई है। पूर्व सीएम ने नाम लिए बगैर भाजपा की विष्णु देव साय सरकार पर निशाना साध दिया है।
ये खबर भी पढ़ें: विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, अब मनेगा भिलाई में बर्थ डे
वहीं, विधायक को जब गिरफ्तार किया गया था, उस समय उनके हाथ में सतनामी समाज का झंडा और संविधान था। अब देखना यह है कि यह प्रतीक क्या सियासी गुल खिलाएगा। निश्चित रूप से जेल से बाहर आने के बाद विधायक समर्थन काफी गदगद नजर आ रहे हैं।।
Bhupesh Baghel ने एक्स पर लिखा-सर्वोच्च न्यायालय ने आज सरकारी षड्यंत्र में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को जमानत दे दी है। यह सत्य की जीत है। यह सरकारी षड्यंत्र की हार है। आने वाले समय में यह साबित हो जाएगा कि सरकार ने उन्हें गलत तरीके से महीनों जेल में रखा।
इधर-Sachin Pilot भी विधायक देवेंद्र के समर्थन में खुलकर सामने आते रहे हैं। छत्तीसगढ़ की केंद्रीय जेल में बंद भिलाई विधायक @Devendra_1925 से मुलाकात की थी। साथ ही आरोप लगाया था कि राज्य की भाजपा सरकार लोकतंत्र की आवाज का दमन करने के लिए आमादा है। देवेंद्र यादव के विरुद्ध जो षड्यंत्र बुने गए, जो साजिश की गई वह अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए सरकार की कायराना हरकत है।
लेकिन प्रतीत होता है कि भाजपा भूल गई है कि यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। भाजपा की तानाशाही के समक्ष हम कभी झुकेंगे नहीं।
अगस्त 2024 में पुलिस ने सेक्टर 5 स्थित आवास से विधायक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जगह-जगह विरोध प्रदर्शन होते रहे। छ्त्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी कहती रही है कि सतनामी समाज की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने, सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं, विधायक देवेंद्र यादव एवं कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को जेल भेजे जाने के विरोध में आवाज कभी दबने नहीं दी गई। विष्णुदेव सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन होते रहे।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai News: ऑटिज्म प्रभावित बच्चों को मिले स्टडी टेबल और ग्रीन मैट