- Coal India Ltd के शेयर भाव में −5.65 (1.53%) रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
सूचनाजी न्यूज, मुंबई। Stock Market Crash: शेयर बाजार (Share Market) में सोमवार को उथल-पुथल मची रही। निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। देश की सरकारी और प्राइवेट कंपनियों के शेयर भाव औंधे मुंह गिरे। पब्लिक सेक्टर यूनिट बुरी तरह से चपेट में रही। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL), कोल इंडिया-सीआइएल (Coal India -CIL) के अलावा अडानी ग्रुप के शेयर भाव भी गिर गए।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP: राउरकेला स्टील प्लांट से रिटायर होने वाले ध्यान दें
Steel Authority of India Ltd का शेयर भाव −4.76 (4.22%) रुपए गिर गया। बाजार बंद होने तक 108.00 रुपए एक शेयर की प्राइस रही। जबकि सुबह जब बाजार खुला तो 111.10 रुपए था। High प्राइस 112.17 रुपए तक गया। जबकि Low प्राइस 107.65 रुपए दर्ज किया गया।
वहीं, Tata Steel Ltd के एक शेयर का भाव −3.37 (2.39%) रुपए टूट गया। बाजार बंद होने तक 137.39 रुपए भाव रहा। इसी तरह JSW Steel Ltd के एक शेयर का भाव −13.70 (1.40%) रुपए टूटा। 968.20 रुपए शेयर भाव दर्ज किया गया। सुबह जब बाजार खुला तो 971.00 रुपए था। बढ़त के साथ 984.90 रुपए दर्ज किया गया, जबकि भाव गिरते हुए 957.75 रुपए तक गया।
इधर-Coal India Ltd के शेयर भाव में −5.65 (1.53%) रुपए की गिरावट दर्ज की गई। 364.30 रुपए एक शेयर का भाव रहा। सीआइएल के एक शेयर का अधिकतम भाव 368.50 और नयूनतम 361.15 रुपए रहा।
जानिए अडानी ग्रुप का शेयर भाव क्या रहा
Adani Power Ltd: 468.95 रुपए भाव। गिरावट-−9.70 (2.03%) रुपए।
Adani Enterprises Ltd: 2,114.90 रुपए भाव। गिरावट −18.20 (0.85%) रुपए।
Adani Ports and Special Economic Zone Ld: 1,068.50 रुपए भाव। −14.75 (1.36%) गिरावट।
Adani Green Energy Ltd: 836.50 रुपए भाव। गिरावट −12.85 (1.51%) रुपए।
Adani Total Gas Ltd: 574.00 रुपए। गिरावट −7.75 (1.33%) रुपए।
Adani Energy Solutions Ltd: 667.40 रुपए भाव। गिरावट −3.55 (0.53%) रुपए।