- अलग-अलग कंपनी की कार खरीदने वाले भी इस SUV की ओर रिझा रहे।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इंडियन मार्केट (Indian Market) में पखवाड़े भर के अंदर नई-नई कार लांच हो जाती है। वहीं, कुछ कंपनियों के ऐसे मॉड्ल्स रहते हैं, जो बाजार में आते ही तहलका मचा देते हैं। इसमें से एक है होंडा (Honda) की SUV सेग्मेंट का एक मॉडल, जिसकी बिक्री ने कंपनी की बिक्री के बिजनेस में जबरदस्त उछाल दे दिया है।
ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS: इंटक कोटे से एसके बघेल का पत्ता कटा, महासचिव वंश बहादुर सिंह बचे
इतना ही नहीं, बल्कि इस मॉडल की बिक्री ने कंपनी की सेलिंग का नया रिकॉर्ड बना दिया है। तो सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मॉडल ने हुंडई, टाटा, मारुति सुजुकी, किआ, टोयोटा के खरीददारों को भी अपनी ओर खींच लिया है।
ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking News: SAIL NJCS बैठक 20 जनवरी को लगभग तय, 12 को स्ट्राइक नोटिस



वहीं, निर्यात तीन हजार सात सौ 49 यूनिट तक पहुंच चुका है। हाल ही में कंपनी की लांच हुई SUV सेग्मेंट की एलिवेट को भारत में बढ़िया सफलता मिली है। कंपनी ने सालाना आधार पर घरेलू बिक्री में 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की, जबकि निर्यात में एक सौ 70 फीसद (170%) की बढ़ोत्तरी आंकी गई है।
ये खबर भी पढ़ें : कौन कहता है पस्त हो गई EPS 95 पेंशनर्स की हिम्मत…
बिक्री के गणित को समझिए
दिसंबर 2023 में निर्यात 170 फीसदी बढ़ा। इस महीने तीन हजार सात सौ 49 कारों की बिक्री हुई है। जबकि दिसंबर 2022 में एक हजार तीन सौ 88 यूनिट की अपेक्षाकृत दो हजार तीन सौ 61 यूनिट का फर्क था। कुल मिलाकर दिसंबर 2023 में सकल बिक्री (निर्यात और घरेलू दोनों) 11 हजार छह सौ 51 यूनिट रही, जो दिसंबर 2022 में बिक्री हुई आठ हजार चार सौ 50 यूनिट से 37.88 फीसदी अधिक रहा।
कंपनी सूत्रों की मानें तो यह होंडा की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक निर्यात का आंकड़ा दर्ज किया गया है। होंडा एलिवेट सितम्बर 2023 में लॉन्च की गई थी। एक्स शोरूम इसका रेट 11 से 16 लाख रुपए है। यह हुंडई क्रेटा, टाटा नेक्सॉन, टोयोटा अर्बन क्रूजर हायरायडर और मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा को मात दे रही है।
ये खबर भी पढ़ें : मैत्रीबाग में सफ़ेद बाघों के कुनबे में 2 नए मेहमान, दीदार 5 जनवरी से