Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सिंगल विंडो सिस्टम से जुड़े गवर्नमेंट के 16 डिपार्टमेंट, जानें जरूरी बातें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सिंगल विंडो सिस्टम से जुड़े गवर्नमेंट के 16 डिपार्टमेंट, जानें जरूरी बातें

13/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
16-government-departments-connected-to-single-window-system-know-important-things

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी (Durg Collector Richa Prakash Chaudhary) के मार्गदर्शन, ADM अरविन्द एक्का की लीडरशिप में दुर्ग जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा कलेक्टोरेट सभागार में बीते दिनों ‘सिंगल विंडो सिस्टम (Single Window System) 2.0’ से रिलेटेड डिस्ट्रिक्ट लेवल पर वर्कशॉप हुआ। इस दौरान ADM अरविन्द एक्का ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्यमियों की सेवा सुलभता के लिए यह सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म हैं।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग जिला विकास सहकारी समिति की जरूरी मीटिंग, लिए गए महत्वपूर्ण बैठक

जो हाल ही में उद्योग संवर्धन की दृष्टि से लांच किया गया हैं। इससे एक ही स्थान पर आवेदक अपने आवेदन से जुड़ी अनुमति व क्लियरेंस हासिल कर सकते है।

उन्होंने उद्योग संघ के प्रतिनिधियों से ‘सिंगल विंडो सिस्टम (Single Window System) 2.0 के अंतर्गत किए गए सरलीकरण और सुधार का अत्याधिक फायदा लेने का अनुरोध किया है। साथ-साथ डिपार्टमेंटल अफसरों को निर्देश दिया है कि उद्यमियों से प्रतिक्रिया लेकर इस प्लेटफॉर्म को और बेहतर और गतिशील बनाने के लिए प्रयास करें।

ये खबर भी पढ़ें: Good News : दुर्ग में 15 सितंबर को व्यापमं का एग्जाम, डिस्ट्रिक्ट लेवल पर हेल्फ डेस्क का गठन

दुर्ग जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के मुख्य महाप्रबंधक सिमोन एक्का ने कहा कि जुलाई 2024 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (CM) विष्णुदेव साय के द्वारा इंडस्ट्रीज की स्टेब्लिशमेंट और डेवलपमेंट के लिए सरलीकृत सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 को लांच किया गया हैं। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम साल 2016 से शुरू किया गया हैं। इसका यह अपग्रेड वर्जन हैं। इसके जरिए न केवल उद्योग विभाग बल्कि 15 दूसरे डिपार्टमेंट को इससे जोड़कर उद्यमियों की परेशानियों को दूर करने की कोशिश की जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें: चश्मा उतारने में मदद करेगी ये Eye Drop, पढ़ें काम की खबर

दुर्ग जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक तुषार त्रिपाठी के द्वारा PPT प्रजेंटेशन के जरिए मौजूद उद्यमियों को सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के तहत किए गए सुधारों से रिलेटेड कंप्लीट जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग की वेबसाइट के जरिए उद्यमियों के द्वारा 16 डिपार्टमेंट के 90 से ज्यादा सेवाओं को एक ही पोर्टल के जरिए आवेदन बहुत ही आसानी से किया जा सकता हैं।

ये खबर भी पढ़ें: IMD ने क्यों बढ़ाया मानसून सीजन, जानें बड़ी वजह

इस सुधार के अंतर्गत उद्यम आकांक्षा में दर्ज जानकारी विभिन्न आवेदन फार्म में प्री-पॉपुलेट का प्रोसेस कर डुप्लीकेट एंट्री को खत्म किए जाने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इससे एक जैसी जानकारी और डिटेल को अलग-अलग डिपार्टमेंट के आवेदन के लिए बार-बार उपलब्ध कराने की परेशानियों का सामना नहीं करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: रायपुऱ : चक्रधर समारोह 2024 : कथक और ओडिसी नृत्य ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध

-ये विभाग सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 से जुड़े

सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 से शासन के 16 डिपार्टमेंट जुड़े हुए हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना विभाग, बॉयलर निरीक्षणालय, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम, जल संसाधन विभाग, राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, अग्नि एवं आपातकालीन सेवाएं, नगर तथा ग्राम निवेश, नियंत्रक विधिक माप विज्ञान, श्रम विभाग, भू-अभिलेख, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, मुख्य विद्युत निरीक्षणालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, वाणिज्य कर (आबकारी) विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग आदि जुड़े हुए है।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Breaking : Bhilai में प्रशासन का बहुत बड़ा एक्शन, मजार कैंपस में चला बुलडोजर, जमींदोज हुआ गुंबद, देखिए Video

-सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 की विशेषताएं

सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 उद्योगों के लिए बहुत सी विशेषताएं लिए हुए है। इसमें कई डिपार्टमेंट में उद्योगों के बार-बार यूजर रजिस्ट्रेशन को खत्म किया गया हैं। एक ही लॉगिन से उद्योग समस्त सुविधाओं को हासिल करें। उनकी स्थिति देख एवं जारी अनुमति/लाइसेंस देख सकते है। सेंट्रलाइज्ड डॉक्यूमेंट रिपोजिट्री के अंतर्गत कागजों का एक स्थान पर संधारण किया जाता हैं। उद्यम आकांक्षा में दर्ज जानकारी विभिन्न आवेदन फार्म में प्री-पापुलेट की प्रक्रिया कर डुप्लीकेट एंट्री को समाप्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी का निधन, रायपुर में ली अंतिम सांस

-यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, MSME उद्योग संघ दुर्ग से अरविंदर सिंह खुराना, उद्योग चैंबर जितेंद्र गुप्ता, सॉल्वेंट रिफाइनरी एसोसिएशन से अंशुल जैन, दुर्ग इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से सुशील बाकलीवाल, CCI संजय चौबे, भिलाई वायर ड्रॉइंग एसोसिएशन से अतुल चंद साहू, उद्योग चैंबर से करमजीत सिंह बेदी, जे.के.लक्ष्मी सीमेंट से संजय अरोरा, निरोज इस्पात से मनमोहन अग्रवाल, बी.के.इंजीनियरिंग से दीपक स्वामी, शालीमार पैलेटफिड से गिरधारी मिश्रा, म्यूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर से सुधाकर भारद्वाज, जय बालाजी इंडस्ट्रीज रसमड़ा से आनंद कुमार तिवारी, स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन से अंकुर जैन, वॉसलोह बी.के.कास्टिंग से विश्वजीत पात्रा, तेज कोक इंडस्ट्रीज से आदित्य अग्रवाल, रायपुर पॉवर स्टील से आर.एस.पाण्डेय सहित जिले के कई औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी, उद्योगों के प्रतिनिधि की मौजूदगी रही।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : छत्तीसगढ़ के हर जिले में कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेंगे दिग्गज नेताओं से लेकर पार्टी के कार्यकर्ता

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मोबाइल से करें जीवन प्रमाण पत्र जमा और घर बैठे पाए पेंशन
Next: BIG BREAKING : दुर्ग के हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी को मिला नया कुलपति, जानें कौन बना नया VC

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.