Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में एक मां ने जन्में 3 बच्चे, गूंजी किलकारी, कंगारू मदर केयर से इलाज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में एक मां ने जन्में 3 बच्चे, गूंजी किलकारी, कंगारू मदर केयर से इलाज

29/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
3-children-born-together-in-Bhilai-Steel-Plant-Sector-9-Hospital-treatment-with-kangaroo-mother-care
  • जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में नवजात शिशु विभाग में ‘आयुष्मान कार्ड’ से उपचार की सुविधा पिछले वर्ष जून 2022 से प्रारंभ की गई थी। जिसके अंतर्गत 28 मार्च 2023 तक 230 नवजात बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय और अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 में एक मां ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ तीन किलकारी अस्पताल में गूंज उठी। समय से पहले जन्में बच्चों का वजन कम है। इसलिए ट्रिपलेट बच्चों का कंगारू मदर केयर द्वारा उपचार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95 पर बड़ा अपडेट: ये जानकारी बहुत जरूरी,पेंशन में लाखों का फायदा या नुकसान, सबको देना ही पड़ेगा ब्याज

चिकित्सा क्षेत्र में सदैव समर्पित और उत्तरदायित्व निर्वहण के लिए मध्य भारत का अग्रणी संस्थान है। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के नवजात शिशु विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने का अनवरत प्रयास जारी है। नवजात शिशु इकाई में विगत दिनों ट्रिपलेट बच्चों (राखी जैन के 3 बच्चे) का जन्म सफलतापूर्वक हुआ, जो कि समय से पूर्व पैदा हुए और कम वजन (क्रमशः 1520 ग्राम, 1780 ग्राम तथा 1620 ग्राम) के थे। इनका ‘कंगारू मदर केयर’ और सह-मात्रित्व सहयोग द्वारा उपचार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:Bhilai Township में सड़क हादसा, आटो का एक्सल टूटने से चालक समेत महिला यात्री जख्मी, खून ही खून

नवजात शिशु इकाई के सफल उपचार का एक और उदाहरण अर्चना के प्रिमैच्योर बच्चे का है, जिसे पैदा होते ही सांस की तकलीफ (हाइलिन मेम्ब्रेन डिसीज) की समस्या थी। बच्चे को ‘सरफेक्टेन्ट’ देकर वेंटिलेटर पर रखा गया था और 35 दिनों के ट्रीटमेंट पश्चात स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किया गया।

सीएमओ इंचार्ज डॉ. एम रवीन्द्रनाथ, सीएमओ डॉ प्रमोद बिनायके, सीएमओ डॉ राजीव पाल, सीएमओ डॉ विनीता द्विवेदी और सीएमओ डॉ कौशलेंद्र ठाकुर ने नवजात शिशु विभाग के समस्त चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को उत्कृष्ट कार्य हेतु बधाई दी तथा इसी प्रकार आगे भी पूर्ण समर्पण तथा लगन से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

ये खबर भी पढ़ें:  All India Steel Workers Federation AITUC: रमेंद्र कुमार दोबारा अध्यक्ष, डी आदिनारायण बने महासचिव, नई कमेटी में रामाश्रय प्रसाद, कमलजीत मान, विनोद सोनी, शंभू चरण प्रमाणिक, अबु नसर और ये भी

विदित हो कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में नवजात शिशु विभाग में ‘आयुष्मान कार्ड’ से उपचार की सुविधा पिछले वर्ष जून 2022 से प्रारंभ की गई थी। जिसके अंतर्गत 28 मार्च 2023 तक 230 नवजात बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है।

इस अवसर पर पीडियाट्रिक्स विभाग के एडिशनल सीएमओ डाक्टर सुबोध साहा, डॉ संबिता पंडा और डॉ एनएस ठाकुर ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को नवजात शिशु विभाग के उन्नयन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने नवजात शिशु इकाई में कार्यरत चिकित्सकों डॉ संजीवनी पटेल (डिप्टी सीएमओ), डॉ नूतन वर्मा (असिस्टेंट सीएमओ), डॉ माला चौधरी (कंसल्टेंट) एवं सभी नर्सिंग स्टाफ की पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने हेतु प्रशंसा की।

ये खबर भी पढ़ें:   BSP Accident: पहली गाज गिरी डिप्टी मैनेजर पर, सस्पेंड

उल्लेखनीय है कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय का पीडियाट्रिक्स विभाग विभिन्न प्रकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन समय समय पर करता रहता है। इसी के तहत जेएलएन अस्पताल द्वारा रोगी, समाज और परिवार के सदस्यों में जागरूकता लाने हेतु आरसीएच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी प्रकार प्रत्येक वर्ष 19 से 25 मार्च तक किशोर सप्ताह कार्यक्रम मनाया जाता है। जिसके तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किशोर आयु वर्ग की आबादी में जागरूकता के लिए गांवों, स्कूलों और ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बाल रोग विभाग द्वारा हर साल ‘ओआरएस दिवस’ का आयोजन किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL चेयरमैन का अतिरिक्त कामकाज संभालेंगे इस्पात मंत्रालय के सेक्रेटरी एनएन सिन्हा या एडिशनल सेक्रेटरी सुकृति लिखी

स्तनपान और स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष 1 से 7 सितंबर तक ‘स्तनपान सप्ताह’ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। बाल रोग विभाग नियमित रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए “स्कूल स्वास्थ्य जांच” और दंत चिकित्सा का आयोजन कर रहा है। बाल चिकित्सा विभाग ने पिछले दो वर्षों में 12 वर्ष से अधिक के स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया है।

शिशु रोग विभाग, समय-समय पर ‘नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम’ भी आयोजित कर रहा है। विदित हो कि बाल रोग विभाग के चिकित्सकों ने फरवरी-2023 में आयोजित “एआईएसएमओसी 2023” में सक्रिय रूप से भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 पर बड़ा अपडेट: ये जानकारी बहुत जरूरी,पेंशन में लाखों का फायदा या नुकसान, सबको देना ही पड़ेगा ब्याज
Next: Bhilai Steel Plant: 120 कर्मचारी-अधिकारी अप्रैल में रिटायर, विवादित कार्मिक की विदाई से मातहत काफी खुश

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.