Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Assembly Election 2023: “जोगी लहर से डरे हुए हैं CM भूपेश बघेल और उनका गैंग, इसलिए इन्हें उपलब्ध करवाइए सिक्योरिटी”
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

CG Assembly Election 2023: “जोगी लहर से डरे हुए हैं CM भूपेश बघेल और उनका गैंग, इसलिए इन्हें उपलब्ध करवाइए सिक्योरिटी”

27/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Assembly-Election-2023-CM-Bhupesh-Baghel-and-his-gang-are-scared-of-Jogi-wave-so-provide-them-security
  • महासमुंद जिले की सरायपाली विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक और पार्टी के प्रत्याशी किस्मत लाल नंद और महासमुंद विधानसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार राशि महिलांग को धमकाने का आरोप।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में चुनावी सरगर्मियां काफी तेज हो चुकी है। सत्ता पक्ष, विपक्ष और अन्य पार्टियों के बीच आरोप और प्रत्यारोप जम कर लगाए जा रहे हैं। पार्टियों और उनके नेताओं, समर्थकों द्वारा एक-दूसरे पर जुबानी तीर भेदे जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : CG Chunav 2023: प्रेम प्रकाश पांडेय का बड़ा दांव, कहा-सरकार बनी तो भिलाई टाउनशिप की बस्तियों में लोगों को मिलेगा 75 हजार में मकान

इस कड़ी में जनता कांग्रेस जोगी (Janata Congress Jogi) ने छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री के साथ रहने वालों को भी अप्रत्यक्ष रूप से आड़े हाथों लिया गया है। इसकी शिकायत भारतीय निर्वाचन आयोग से की गई है और सिक्योरिटी की मांग भी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Supreme Court-NGT ऑर्डर: छत्तीसगढ़ में 1 से 31 दिसंबर तक पटाखों पर बैन, दीवाली पर सिर्फ 2 घंटे की छूट

दरअसल छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी (Chhattisgarh Janta Congress Jogi) ने भारतीय निर्वाचन आयोग (election Commission of India) को पत्र लिखा है। पार्टी द्वारा लिखे गए इस पत्र में भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित करते हुए पत्र लिखा गया है, जिसमें पार्टी के दो प्रत्याशियों को सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023 : अरुण वोरा, मुकेश और निर्मल ने दाखिल किया नामांकन फॉर्म

इसमें महासमुंद जिले की सरायपाली विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक और पार्टी के प्रत्याशी किस्मत लाल नंद और महासमुंद विधानसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार राशि महिलांग को शीघ्र ही सिक्योरिटी मुहैया करवाने का आग्रह किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Assembly Elections: चुनाव आयोग नहीं बंटने देगा शराब और पैसा, रेलवे स्टेशन, होटल और ढाबा तक छापेमारी

पार्टी सुप्रीमो अमित जोगी (Party supremo Amit Jogi) ने ट्वीट करके लिखा है कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) के इन दोनों ही उम्मीदवारों को CM भूपेश बघेल के गैंग द्वारा निरंतर धमकाया जा रहा है। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में पीछे हटते हुए चुनाव न लड़ने और नाम वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा हैं।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: BJP की चौथी लिस्ट जारी, डिप्टी सीएम TS सिंहदेव के खिलाफ भी कैंडिडेट, पढ़ें खबर

आगे अमित जोगी ने लिखा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) की यह बौखलाहट स्वाभाविक हैं, क्योंकि अब उन्हें “जोगी लहर” में डूब जाने का भय सता रहा हैं, इसलिए ही इस तरह के तमाम हथकंडों को अपनाया जा रहा हैं।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: Durg आ रहीं हैं प्रियंका गांधी, इस रैली में होंगी शामिल, जानें डिटेल

आगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) का नाम उल्लेख किए बिना लिखा गया कि ‘जिनके संरक्षण और प्रश्रय से कुछ ऐसे तत्व लगातार धमका रहे हैं। चमका रहे हैं और ओवरटाइम कर रहे है। उन्होंने आखिरी लाइन में लिखा कि मैं उन लोगों को यह बोलना चाहता हूं कि हम न रूकेंगें, न ही हम झुकेंगें, बल्कि आप अपना वक़्त जाया नहीं करें। अपना समय बर्बाद न करें।

ये खबर भी पढ़ें : CG Assembly Election 2023: पहले फेस में 07 नवंबर को 20 सीट पर वोटिंग, इतने कैंडिडेट ने खरीदा नामांकन फॉर्म, पढ़ें

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPFO की ताजा खबर: करीब 12 लाख लोगों ने PF का पैसा निकाला नहीं, एकाउंट कराया ट्रांसफर, पेंशन का रास्ता साफ
Next: SAIL Bonus: पिछले फॉर्मूले से ही देते बोनस तो एक-एक कर्मियों के खाते में आता 43 हजार से ज्यादा

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.