Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL CMD अमरेंदु प्रकाश ISP में बोले-“बनिया की दुकान नहीं कि प्रॉफिट जेब में रखेंगे”, एरियर, शिक्षा, अस्पताल, टाउनशिप पर होगा बेहतर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CMD अमरेंदु प्रकाश ISP में बोले-“बनिया की दुकान नहीं कि प्रॉफिट जेब में रखेंगे”, एरियर, शिक्षा, अस्पताल, टाउनशिप पर होगा बेहतर

Azmat ali 08/11/2025 (Last updated: 08/11/2025) 1 minute read
sail-cmd-amarendu-prakash-said-in-isp-there-will-be-improvement-on-arrears-education-hospital-township

सेल के अस्पतालों में निजीकरण पर खुलकर बोलने से बचते रहे सीएमडी अमरेंदु प्रकाश। यूनियन नेताओं के सवालों का जवाब दिया। पढ़ें पूरी खबर।

  • इस्को स्टील प्लांट में यूनियन नेताओं को दिया खुलकर जवाब, कहा- कटौती नहीं, आब एक्सपांशन पर फोकस करें।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अमरेंदु प्रकाश शनिवार को इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर पहुंचे तो माहौल बिल्कुल बदला हुआ था।

शुक्रवार को दुर्गापुर स्टील प्लांट में यूनियन नेताओं के सवालों का जवाब दिए बिना ही रवाना होने वाले चेयरमैन ने इस बार खुलकर बात की। उन्होंने यूनियन नेताओं के सवालों का जवाब दिया और साफ कहा-“कंपनी न मेरी है, न आपकी, यह हम सबकी है। कोई बनिया की दुकान नहीं चला रहे हैं कि मुनाफा जेब में डाल लेंगे। जो भी होता है, सबके सामने आता है।”

सकारात्मक संवाद, यूनियन नेताओं को मिला भरोसा

सीएमडी ने कहा कि कंपनी को अभी एक्सपांशन प्रोजेक्ट पर फोकस करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बेसिक सुविधाओं में किसी भी तरह की कटौती नहीं होगी। जैसे-जैसे मुनाफा बढ़ेगा, वैसे-वैसे कर्मचारियों की सुविधाएं, अस्पताल, शिक्षा और सुरक्षा पर खर्च भी बढ़ाया जाएगा।
उनके इस जवाब से यूनियन नेता कुछ देर के लिए चुप रह गए और माहौल खुशनुमा हो गया। मीटिंग के अंत में सबको मुस्कुराते हुए विदा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: बीएसपी ठेका श्रमिकों का हो 50 लाख का दुर्घटना बीमा

“निजीकरण पर जो उचित होगा, चर्चा के बाद ही निर्णय”

अमरेंदु प्रकाश सेल के अस्पतालों के निजीकरण पर खुलकर जवाब नहीं दिए। कहा कि निजीकरण को लेकर कोई जल्दबाज़ी नहीं की जाएगी। जो भी फैसला होगा, कर्मचारियों से बात करके ही लिया जाएगा।
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 2016 से कंपनी को कई उतार-चढ़ाव झेलने पड़े हैं। कास्ट बढ़ा, प्रॉफिट घटा। इसके बावजूद, उन्होंने कहा, “हम सब मिलकर चार साल में प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। बेसिक नीड्स में कटौती नहीं होगी।”

यूनियनों ने रखे अपने मुद्दे

एचएमएस के प्रतिनिधियों ने कहा कि हड़ताल के बाद प्रबंधन और यूनियनों के बीच दूरी बढ़ गई है, जिसे कम करने की जरूरत है। सीएमडी ने स्थानीय प्रबंधन को दो-टूक कहा कि इस तरह का रवैया बिल्कुल ठीक नहीं है। यूनियन और प्रबंधन मिलकर प्रोजेक्ट पर काम करे।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Airport: कब्जेदारों की सैकड़ों दुकानें-झोपड़ी ध्वस्त, सड़क पर शव रखकर हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा

इंटक, सीटू, एचएमएस, एटक, बीएमएस यूनियन के नेताओं ने एरियर, ठेका मजदूरों की कटौती, बढ़ते हादसे, आवास संकट, स्कूल और अस्पतालों की स्थिति पर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा-प्रोडक्शन बढ़ा है, मैनपॉवर घटा है, ऐसे में ठेका मजदूरों की 20% कटौती कर्मचारियों पर दबाव बढ़ा रही है।

चेयरमैन के साथ बैठक में रहे उपस्थित

बैठक में इंटक से हरजित सिंह और विल्पब मांझी, सीटू से सुरेन चटर्जी और प्रतीक गुप्ता, एटक से आर.एन. सिंह और प्रदीप साहू, बीएमएस से अजय सिंह और संजीत प्रसाद, तथा एचएमएस से मुमताज अहमद मौजूद रहे। प्रबंधन की ओर से डीआईसी सुरजीत मिश्र, ईडी वर्क्स विपिन कुमार सिंह, सीजीएम (आईसी एचआर) यूपी सिंह और सीजीएम एचआर जितेंद्र कुमार शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो एयरपोर्ट की राह में आ रहे कब्जेदारों पर चला बुलडोजर, 200 दुकानें हो रहीं ध्वस्त

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: बीएसपी ठेका श्रमिकों का हो 50 लाख का दुर्घटना बीमा
Next: IISCO Steel Plant Burnpur: 24 दिसंबर से पहले होना है यूनियन चुनाव, 21 नवंबर तक कीजिए आवेदन

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.