Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वामपंथी पार्टियों व सीटू ने खोला पत्ता, कहा-भाजपा को परास्त करो, कांग्रेस को वोट दो
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

वामपंथी पार्टियों व सीटू ने खोला पत्ता, कहा-भाजपा को परास्त करो, कांग्रेस को वोट दो

15/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Left-parties-and-CITU-opened-their-cards-said-defeat-BJP-vote-for-Congress

– सीटू नेता ने कहा कि निजीकरण,आउट सोर्सिंग के खिलाफ सभी सार्वजनिक उपक्रम के कर्मी लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दुर्ग जिले में कार्यरत वामपंथी पार्टियों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) लिबरेशन ने अपना पत्ता खोल दिया है। संयुक्त बैठक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संपन्न हुई।

ये खबर भी पढ़ें :  वैशालीनगर चुनाव लाइव: क्या मुकेश निकाल पाएंगे सीट, रिकेश सेन ने क्यों रखा 10 लाख का इनाम, संगीता की कितनी चुनौती, पढ़ें स्टोरी

चर्चा पश्चात सर्वसम्मति से दुर्ग जिला के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के मेहनतकश जनता से अपील किया गया कि देश में जन विरोधी नीतियों को लागू करने के साथ-साथ आम जनमानस के अंदर नफरत पैदा करने वाली भाजपा को परास्त करते हुए कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Elections: Bhilai Steel Plant की संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच का राजनैतिक कार्य में उपयोग, क्या श्रम आंदोलन कमज़ोर

9 साल में महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पाई भाजपा

हिंदुस्तान स्टील इम्प्लाइज यूनियन (Hindustan Steel Employees Union), भिलाई (सीटू) का रुख तय करने मंगलवार को बैठक हुई। कार्यकारिणी बैठक में संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच (भिलाई) के अन्य घटकों की तरह कांग्रेस को जिताने का आह्वान करने का निर्णय लिया गया है। यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार जांगडे ने कहा-39 महीने के एरियर्स मिलने में सबसे बड़ी बाधा केंद्र सरकार की शर्तें हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  चुनाव के नाम पर घर-परिवार तक नफरती मैसेज, सोशल मीडिया का भरा डस्टबिन, आपके बच्चे भी यही सीख रहे

सीटू नेता ने कहा कि लगभग 7 वर्षों से लंबित इस्पात कर्मियों के वेतन समझौता में सबसे बड़ी बाधा प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी सार्वजनिक उपक्रम के कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण हेतु जारी दिशानिर्देश है, जिसके अनुसार घाटे के वर्षों के लिए कर्मचारियों को किसी भी तरह की वेतन वृद्धि या अन्य वित्तीय लाभ नहीं दिया जा सकता।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant में विस्फोट, कर्मचारी झुलसा

– इस्पात मंत्रालय के मंजूरी से प्रबंधन ने किया इस्पात कर्मियों के ग्रेच्युटी में कटौती
सीटू नेता ने कहा कि पूरे भारत में वेतन एनजेसीएस समझौते के माध्यम से सेल कर्मचारियों को मिल रहे। असीमित ग्रेच्युटी को सेल प्रबंधन ने 26 नवंबर 2021 को इस्पात मंत्रालय की मंजूरी से सीलिंग कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant के रिफ्रैक्ट्री इंजीनियरिंग विभाग में कार्मिकों को मिला कर्म शिरोमणि पुरस्कार

– सार्वजनिक उपक्रमों को विध्वंस करने केन्द्र सरकार ने बनाई नई सार्वजनिक उपक्रम नीति
सीटू नेता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 4 फरवरी 2021 को अधिसूचित की गई नई “सार्वजनिक उपक्रम नीति” के अनुसार आणविक ऊर्जा, अंतरिक्ष एवं प्रतिरक्षा, यातायात एवं दूरसंचार, पावर पेट्रोलियम, कोल एवं अन्य खनिज तथा बैंक,बीमा एवं वित्तीय सेवाएं के उद्योगों को छोड़कर, इस्पात उद्योग सहित सभी केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को गैर रणनीतिक क्षेत्र में रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL बोनस: Bokaro Steel Plant में फिर हंगामा, अधिकारियों के तर्ज पर चाहिए 50% छूट

रणनीतिक क्षेत्र के कुछ उद्योगों को छोड़ कर अन्य सभी रणनीतिक तथा गैर रणनीतिक क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों का निश्चित समय अवधि के अंदर निजीकरण, विलय या अन्य केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम का सब्सिडरी कम्पनी बनाना है या बंद करना है। केंद्र सरकार ने सभी मंत्रालयों को दिशा निर्देश दिया है कि निश्चित समयावधि में सरकार की उक्त नीति का पालन करने में असफल रहने वाले मुख्य कार्यपालक अधिकारियों को हटा दिया जाना है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant में अब प्लेटों का डिस्पैच बढ़ेगा कई गुणा, C&IT ने बनाया सिस्टम

– निजीकरण और आउट सोर्सिंग से जूझ रहे हैं सभी सार्वजनिक उपक्रम के कर्मी
सीटू नेता ने कहा कि निजीकरण,आउट सोर्सिंग के खिलाफ सभी सार्वजनिक उपक्रम के कर्मी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। वाईज़ाग के कर्मचारी वहाँ के जनता के साथ मिलकर पिछले 1000 से अधिक दिनों से अपने संयंत्र को निजीकरण से बचाने के लिए संघर्ष कर रहे है। भिलाई इस्पात संयंत्र सहित सेल के अन्य इकाईयों के कर्मी भी आउट सोर्सिंग और निजीकरण के खिलाफ आए दिन संघर्ष कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  BJP सरकार बनी तो खुर्सीपार कालेज की बनेगी बिल्डिंग, बीएड पाठ्यक्रम होगा शुरू, CM बिस्वा सरमा दहाड़े

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP कर्मचारी बोले-इनकी वजह से अधूरे वेज रिवीजन का खामियाजा भुगत रहे कर्मचारी, कांग्रेस नेता ने लगाई कर्मियों को लाखों की चपत
Next: CG Elections 2023: भिलाई स्टील प्लांट उत्पादन में अग्रणी है तो मतदान में भी अग्रणी बने

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.