Suchnaji

अक्कूपल्ली में दक्षिण भारतीय संस्कृति में खोए विधायक देवेंद्र यादव, पूजा-अर्चना की, लोगों ने की प्लासा से दुर्ग के लिए ट्रेन की मांग

अक्कूपल्ली में दक्षिण भारतीय संस्कृति में खोए विधायक देवेंद्र यादव, पूजा-अर्चना की, लोगों ने की प्लासा से दुर्ग के लिए ट्रेन की मांग
  • सीटू के सहायक महासचिव टी. जोगा राव की बहन डी पद्मा जी के आवास पर भी विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आंध्रप्रदेश के अक्कूपल्ली में समरालु कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। हर 4 वर्ष में एक बार यह पावन पर्व आता है। इस अवसर पर दक्षिण भारतीय समाज के लोग देवी माता की भव्य पूजा अर्चना करते हैं। इस पावन अवसर पर माता की पूजा में शामिल होने के लिए भिलाई शहर से सैकड़ो साउथ इंडियन लोग गए हैं। इनमें से सबसे खास बात यह है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी भक्तों के साथ माता की पूजा में शामिल होने गए है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

मंगलवार सुबह जब माता की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई तब विधायक श्री यादव भी देवी माता की पूजा में शामिल हुए। माता की पूजा अर्चना कर हाथ जोड़कर उन्होंने सब की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने आंध्रा समाज के वशिष्ठ व सम्मनित नागरिकों का दिल से आभार जताया और कहा कि अगर वे उन्हें निमंत्रण नहीं दिए होते तो वे इस पावन पर्व में शामिल नहीं हो पाते। यहां आकर देवी माता की पूजा में शामिल होकर ऐसे लगा, जिसको बयां करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है।

सीटू के सहायक महासचिव टी. जोगा राव की बहन डी पद्मा जी के आवास पर भी विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे। यहां जीजा डी कामेश्वर राव ने सबका स्वागत किया। आवास पर ही प्रेस कांफ्रेंस हुई। क्षेत्रीय नागरिकों ने दुर्ग से प्लासा के लिए सीधी ट्रेन की मांग की है।

पूजा अर्चना के बाद क्षेत्र के लोगों से विधायक देवेंद्र यादव बारी बारी से मिले। सब का कुशल क्षेम जाना। बड़ों को प्रणाम कर आशिर्वाद लिए। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधायक श्री यादव ट्रेन से आंध्रा प्रदेश के अक्कूपल्ली के लिए रवाना हुए थे। जो रातः में वहां पहुंच गए थे।

अगली सुबह वहां वे मॉर्निंग वॉक में निकले। तब उन्होंने समुद्र किनारे भ्रमण करने गए। समुद्र में मस्ती की प्राकृति सौदर्य से भर इस वातावरण और वहां की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे है। विधायक ने वहां की खूबसूरती की कुछ फोटो भी सोशल मीडिया में शेयर की है। इस दौरान भी वे पूरी तरह से साउथ इंडियन वेश भूषा में ही नजर आए।

मंत्री के घर गए और भिलाई में रहने वालों के घर भी गए,सबसे मिले खाना खिलाया
विधायक देवेंद्र यादव वहां के मंत्री के घर गए। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस के बाद वे भिलाई में रहने वाले लोगों के यहां बारी-बारी से पहुंचे। जहां भिलाइवासियों के गांव में रहने वाले परिवार से मिले। उन्होंने विधायक श्री यादव के स्वागत में नारियल का पानी पिलाया। फिर सभी घर में बैठ कर एक साथ भोजन किए। सभी के परिवार से मिलकर इस यादगार पल को बहुत हमेशा के तस्वीरों में शामिल कर लिए।

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117