Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • उत्पादन संबंधी पे के लिए कोक ओवन डिपार्टमेंट में प्रदर्शन, कर्मचारियों ने दिखाया दम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

उत्पादन संबंधी पे के लिए कोक ओवन डिपार्टमेंट में प्रदर्शन, कर्मचारियों ने दिखाया दम

20/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Demonstration-in-Coke-Oven-Department-for-production-related-pay-employees-showed-their-strength

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। BSL अनाधिशासी कर्मचारी संघ (Non-Executive Employees Union) के मेंबर्स ने उत्पादन संबंधी पे के लिए कोक ओवन CGM दफ्तर के निकट तगड़ा प्रदर्शन किया हैं। प्रदर्शन में कोक ओवन में सेवारत अधिकांश कर्मचारियों ने हिस्सा लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

BAKS के अध्यक्ष हरिओम ने बताया कि SAIL मैनेजमेंट के एकतरफा बोनस / एएसपीएलआईएस फॉर्मूला और उक्त फॉर्मूले पर BMS, इंटक, HMS के लीडर्स के द्वारा सिग्नेचर करने के कारण BSL कर्मचारियों में बेहद आक्रोश व्याप्त हैं।

बीते दो साल में रिकॉर्ड प्रोडक्शन और लाभ के बावजूद भी BSL के कर्मचारियों को बोनस के नाम पर न्यूनतम राशि का भुगतान किया जा रहा हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : कर्मचारियों के मुद्दे पर भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने की केन्द्रीय इस्पात मंत्री से मुलाकात, मिला पॉजिटिव जवाब, जानें

-SAIL का बीते दो साल में प्रदर्शन

-मद 2022-23 2023-24
-मैनपावर 49196 45700
(राशि करोड में)
-एबिटा 9379 12280
-PBT 2637 3688
-क्रूड स्टील 18.3 19.2 (MT)

ये खबर भी पढ़ें: तालपुरी बी ब्लॉक में पर्यावरण एवं स्वच्छता में योगदन देने वाले हुऎ सम्मानित

पहले वेज रीविजन, रात्रि पाली भत्ता फिर बोनस फॉर्मूले में NJCS संविधान का उल्लंघन कर आम सहमति के स्थान पर बहुमत से निर्णय लेने की परिपाटी लागू की गई थी। इसका विरोध किसी भी यूनियन नेता ने नहीं किया था। सभी अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष तौर पर SAIL मैनेजमेंट का सपोर्ट ही किए थे।

ये खबर भी पढ़ें: MLA देवेन्द्र यादव और अन्य गिरफ्तारी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए BAKS के अध्यक्ष हरिओम ने बताया कि प्लांट के बैनर पोस्टर पर ‘हमारे कर्मचारी, हमारे गौरव’ लिखने से कुछ नहीं होगा। अगर कर्मी वास्तव में गौरव हैं तो उस गौरव की मर्यादा बनाए रखने उन्हें सुविधाएं मुहैया कराना, वेतन और बोनस में दिखाना भी होगा। 12 हजार करोड़ से ज्यादा की एबीटा वाली कम्पनी के कर्मियों को 23 हजार रुपए बोनस मिलना बहुत शर्मनाक विषय हैं।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री के साथ बैठक में छाया रहा  39 महीने के एरियर्स  का मुद्दा

संघ के महासचिव दिलीप कुमार ने बताया कि मैनेजमेंट परस्त लीडर्स के लते अन्याय चरम पर पहुंच चुकी हैं। अब हमें एकजुटता दिखानी होगी। अपने हक के लिए हमें स्वयं आगे आना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : सेंट्रल स्टील मिनिस्टर के साथ SAIL चेयरमैन पहुंचे भिलाई, प्लांट विजिट के बाद अफसरों से होगी चर्चा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्पादन संबंधी पे की मांग को लेकर सिंटर प्लांट CGM दफ्तर के पास BAKS ने दिखाई ताकत
Next: Big News : केन्द्र सरकार ने FSNL को बेचा, जापान की कंपनी से 320 करोड़ रुपए में सौदा मंजूर

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election 2026 Results Vote Counting begins Trends to Follow Soon (2)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान…

Azmat ali 24/09/2026
SAIL-ISP Burnpur Massive turnout at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-ISP Burnpur: इस्को स्टील प्लांट में बंपर वोटिंग, 93.65% मतदान, अब वोटों की गिनती

Azmat ali 24/09/2026
BSP contractors told the SAIL Director (Personnel) that retrenchment was the cause of the accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के डायरेक्टर पर्सनल से BSP ठेकेदारों ने कहा-हादसे का कारण छंटनी, रिटेंशन का हक दीजिए, बदहाल है टाउनशिप

Azmat ali 24/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election 2026 Results Vote Counting begins Trends to Follow Soon (2)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान…

Azmat ali 24/09/2026
SAIL-ISP Burnpur Massive turnout at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-ISP Burnpur: इस्को स्टील प्लांट में बंपर वोटिंग, 93.65% मतदान, अब वोटों की गिनती

Azmat ali 24/09/2026
BSP contractors told the SAIL Director (Personnel) that retrenchment was the cause of the accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के डायरेक्टर पर्सनल से BSP ठेकेदारों ने कहा-हादसे का कारण छंटनी, रिटेंशन का हक दीजिए, बदहाल है टाउनशिप

Azmat ali 24/09/2026
BAKS Raises Slogans at the SAIL CGM office Demanding a bonus Based on the PRP Formula
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस की रकम तय करें उत्पादन आधारित फॉर्मूला PRP पर, BAKS ने की CGM कार्यालय पर नारेबाजी

Azmat ali 24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.