Suchnaji

Chhattisgarh Chief Minister: मंत्रालय में पूजा-अर्चना के साथ ही विष्णु देव साय का मीटर चालू

Chhattisgarh Chief Minister: मंत्रालय में पूजा-अर्चना के साथ ही विष्णु देव साय का मीटर चालू

नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मंत्रालय में काम-काज संभाला।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यभार संभाल लिया है। यह पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री ने कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें :  BSP Accident: मजदूर की मौत पर बवाल, जूनियर आफिसर-BMS नेता में हाथापाई, पहुंची पुलिस

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की धर्म में गहरी आस्था है। उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले सुबह रायपुर स्थित अपने घर में पूजा-अर्चना की और रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की थी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी उनके साथ थे।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Chief Minister Oath Ceremony Live: मैं विष्णु देव साय-शपथ लेता हूं कि…और 2 डिप्टी सीएम ने लिया शपथ

मुख्यमंत्री साय के मंत्रालय पहुचने पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने उनका पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यभार संभालने के बाद अपने कार्यालय कक्ष में मंत्रालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय भी लिया। विभिन्न विभागों के सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों के लिए मॉडल इस्पात क्लब, सेक्टर-4 व 7 की बदलेगी सूरत

इधर-मुख्यमंत्री के गांव बगिया में उड़े रंग-गुलाल, फूटे फटाखे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेने के साथ ही विष्णु देव साय के गाँव बगिया में लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर और फटाखे फोड़कर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान गांव में बहुत ही उत्साह और खुशियों का माहौल दिखाई दिया। जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया में आज लोगों ने नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शपथ लेते हुए लाइव देखा।

ये खबर भी पढ़ें :  संसद भवन में घुसपैठ, BJP सांसद के नाम पर गेट पास लेकर लोकसभा में घुसे 2 युवक, मचा कोहराम

विष्णु देव साय जैसे ही मंच पर शपथ लेने आए, गाँव के लोगों ने हाथ उठाकर उनका अभिनन्दन किया। शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखने आसपास के गांव से बड़ी संख्या में लोग बगिया पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें :  मैत्रीबाग में कदम रखते ही पहले आत्मनिर्भर भारत संग सेल्फी, फिर कीजिए शेरों का दीदार

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117