Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बजट की घोषणा, श्रम सुधार, रोजगार पर बड़ी बैठक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और मध्य प्रदेश पर शोभा करंदलाजे का फोकस
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

बजट की घोषणा, श्रम सुधार, रोजगार पर बड़ी बैठक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और मध्य प्रदेश पर शोभा करंदलाजे का फोकस

30/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Budget-announcement-big-meeting-on-employment-Shobha-Karandlajes-focus-on-Delhi-Uttar-Pradesh-Uttarakhand-Bihar-and-Madhya-Pradesh
  • शोभा करंदलाजे श्रम सुधार, रोजगार सृजन और सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा पर केंद्रीय राज्यों के साथ लखनऊ में 5वीं क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता करेंगी।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली (Union Territory of Delhi) सहित उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और मध्य प्रदेश की बैठक सोमवार को लखनऊ में होगी। यह बैठक भारत सरकार का श्रम एवं रोजगार मंत्रालय आयोजित कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस: शाम ढलते ही जली BSP कर्मचारियों के गुस्से की लौ, निकला मशाल जुलूस

यह श्रम सुधारों, ईश्रम-असंगठित श्रमिकों के राष्ट्रीय डेटाबेस (एनडीयूडब्ल्यू), भवन और अन्य निर्माण श्रमिकों (बीओसीडब्ल्यू), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) और रोजगार सृजन जैसे प्रयासों के बारे में चर्चा पर केंद्रित होगी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के वायर रॉड मिल को नई रिंग ग्राइंडिंग मशीन की सौगात

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे (Union Minister of State for Labour and Employment Ms. Shobha Karandlaje) करेंगी। इसमें श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा और भारत सरकार, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, मॉक ड्रिल में 4 कर्मी गिरे, देखिए भयानक फोटो

यह बैठक भारत सरकार द्वारा देश भर के राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ चल रही क्षेत्रीय परामर्शों की श्रृंखला का हिस्सा है, जो कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, पुडुचेरी और अंडमान- निकोबार द्वीप समूह जैसे दक्षिणी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ कर्नाटक के बेंगलुरु में पहली क्षेत्रीय बैठक के आयोजन के साथ शुरू हुई। इसके बाद चंडीगढ़ में उत्तरी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और राजस्थान के साथ दूसरी क्षेत्रीय बैठक हुई।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में हादसा, कार की चपेट में साइकिल सवार बीएसपी कर्मी

पश्चिमी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, दमन और दीव, दादरा एवं नगर हवेली और लक्षद्वीप के साथ तीसरी क्षेत्रीय बैठक गुजरात के राजकोट में आयोजित की गई।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: वरिष्ठ नागरिकों की दुर्दशा और सरकार की खामोशी पर पेंशनर्स के मन की बात…

पूर्वी राज्यों ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के साथ चौथी क्षेत्रीय बैठक 20.09.2024 को भुवनेश्वर में आयोजित की गई थी। ये क्षेत्रीय बैठकें 04.10.2024 तक जारी रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें: FSNL के निजीकरण के खिलाफ हड़ताल शुरू, कामकाज पूरी तरह ठप, मोदी सरकार पर उठी अंगुली

बैठक के दौरान श्रम संहिता के तहत राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए मसौदा नियमों में सामंजस्य सहित प्रमुख श्रम और रोजगार के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप: लीज नवीनीकरण पर बीएसपी-दुकानदारों में फिर ठनी, हाईकोर्ट और ताजा विवाद पर 29 को बैठक

रोजगार डेटा संग्रह (Employment Data Collection) से संबंधित मुद्दे और केंद्रीय बजट 2024-25 में घोषित प्रस्तावित रोजगार (Declared Proposed Employment) से जुड़ी प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना पर इनपुट, प्रवासी श्रमिकों सहित असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा लाभों तक आसान पहुंच के लिए ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन (One Stop Solution)’ के रूप में ई-श्रम पोर्टल की स्थापना, बीओसी श्रमिकों के लिए विभिन्न केंद्रीय कल्याण योजनाओं के कवरेज का विस्तार, रोजगार कार्यालयों के उन्नयन आदि पर भी चर्चा होगी।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशन और 11 महीने के बकाया भत्ते पर BSP के पूर्व अधिकारियों की बड़ी बैठक 1 अक्टूबर को

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 112 वर्षीय जीवनसाथी को मिली अतिरिक्त पारिवारिक पेंशन, आप क्यों पीछे
Next: SAIL Bonus: बीएसपी, बीएसएल के बाद अब इस्को बर्नपुर पहुंची आंच, कर्मचारियों ने लगाया काला बिल्ला

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.