Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट, हुडको और राजहरा की यादों में शंकर गुहा नियोगी, जिस समय चली गोली, उसी पल जलेगी मशाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट, हुडको और राजहरा की यादों में शंकर गुहा नियोगी, जिस समय चली गोली, उसी पल जलेगी मशाल

26/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Shankar-Guha-Niyogi-in-the-memories-of-Bhilai-Steel-Plant-HUDCO-and-Rajhara-Martyrdom-Day-on-28th-September
  • 28 सितंबर को शहादत दिवस को “मजदूर-किसान एकता संकल्प दिवस” के रूप में दल्ली राजहरा में मनाया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, राजहरा। शंकर गुहा नियोगी को एक बार फिर याद किया जा रहा है। 28 सितंबर को शहादत दिवस मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ (Chhattisgarh Mines Shramik Sangh), छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा (Chhattisgarh Mukti Morcha) और शहीद अस्पताल के संस्थापक शंकर गुहा नियोगी का 33वां शहादत दिवस मजदूर-किसान एकता संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Employment Linked Incentive: ईपीएफओ से बड़ी खबर, पढ़िए डिटेल

बताया जा रहा है कि 18 सितंबर 1942 को पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिला के छोटे से अंजान गांव बालूवाड़ी में जन्में व छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में एक कर्मचारी के रूप में भर्ती होकर कर्मचारियों के जायज मांगों के लिए संघर्ष करते रहे। संयंत्र की नौकरी से बर्खास्त किए जाने के बाद, भारत के नक्शे में स्थित छत्तीसगढ़ जैसे अति पिछड़े क्षेत्र के छोटे से नगर दल्ली राजहरा के लौह अयस्क खदानो में ठेकादारी प्रथा के भयंकर गरीबी, शोषण, पूंजीवाद, अत्याचार से पीड़ित बेआवाज खदान मजदूरो की आवाज बनकर अपने क्रांतिकारी राजनीतिक जीवन का सफर आरंभ किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: 23 हजार नहीं, चाहिए 1 लाख 87 हजार 352 रुपए बोनस, सीने पर लगा काला बिल्ला, 28 को जलेगी मशाल

शंकर गुहा नियोगी की 28 सितंबर 1991 को भिलाई स्थित हुडको में उनके निवास पर सोते समय भोर में 3 बजकर 45 मिनट बजे गोली मरवाकर हत्या कर दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट-कोंकण रेलवे: BSP, BSL, RSP, DSP, ISP को मिला वैगनों के संचालन का मंत्र

छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ अध्यक्ष सोमनाथ उईके, पूर्व विधायक डौण्डीलोहारा जनक लाल ठाकुर का कहना है कि हत्यारों ने सोचा था कि नियोगी की हत्या के बाद उनके क्रांतिकारी विचार, राजनीतिक दर्शन और उनके कार्य और ‘नये भारत के लिए सुंदर और शोषण मुक्त छत्तीसगढ़’ का उनका सपना भी समाप्त हो जाएगा, पर वे भूल गए थे कि एक व्यक्ति को तो मारा जा सकता है, पर उसके विचार को नहीं। हत्या के 33 वर्ष बाद भी नियोगी के विचार जिंदा है।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया में बोनस पहुंच रहा 1 लाख के नजदीक, SAIL में 25 हजार तक अटका, बोकारो BAKS दे रहा झटका

शहीद शंकर गुहा नियोगी को उनके समाधी स्थल पर 28 सितंबर को भोर में 3 बजकर 45 मिनट पर मशाल प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। दोपहर 1 बजे यूनियन कार्यालय से रैली के माध्यम से दल्ली राजहरा के प्रमुख मार्गों से होते हुए माइंस आफिस चौक पर आमसभा के रूप में परिवर्तित होगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL 52 Annual General Meeting: चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने शेयरधारकों से कही ये बात

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल रिफ्रैक्‍ट्री यूनिट ने BSP के SMS 3 में रचा कीर्तिमान, विशाल शुक्ला ने बढ़ाया मान
Next: SAIL अधिकारियों को एक साथ मिलेगा 89 करोड़ PRP, EPS 95 हायर पेंशन पर मंत्रालय-CPFO जा रहा SEFI

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.