Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सोनम वांगचुक का अनशन, समर्थन में बोकारो-भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का 19 को प्रदर्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सोनम वांगचुक का अनशन, समर्थन में बोकारो-भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का 19 को प्रदर्शन

Azmat ali 17/07/2026 1 minute read
Demand for Education Minister Resignation Bokaro and Bhilai steel Plant employees to Protest on the 19th in Support of Sonam Wangchuk Hunger Strike

नीट पेपर लीक के खिलाफ 19 जुलाई को होगा संयुक्त प्रदर्शन। अनशनरत सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया गया।

  • बोकारो और भिलाई में प्रदर्शन का शेड्यूल जारी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नीट पेपर लीक मामले, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, सोनम वांगचुक के अनशन के समर्थन में सेल भिलाई और बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी भी सड़क पर उतर रहे हैं। सेल बीएसएल के कर्मचारियों ने बकायदा सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। 19 जुलाई की शाम 5 बजे गांधी चौक से नया मोड़ तक रैली निकाली जाएगी। इस रैली के लिए बीएसएल कर्मचारियों से समर्थन मांगे गए हैं।

इधर-भिलाई सेक्टर-1 में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, लोईमु, एचएमएस, एटक, ऐक्टू, स्टील वर्कर्स यूनियन, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में नीट पेपर लीक प्रकरण को देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर हमला बताते हुए छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 19 जुलाई (रविवार) को शाम 6:00 से 7:00 बजे तक सिविक सेंटर स्थित सेल परिवार चौक (छोटा परिवार चौक) में संयुक्त प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

सोनम वांगचुक के अनशन का समर्थन, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

बैठक में पिछले 20 दिनों से दिल्ली में छात्रों के समर्थन में अनशनरत सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया गया। नेताओं ने कहा कि लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य के साथ हुए अन्याय की नैतिक जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। संयुक्त बैठक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से पेपर लीक की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा देने तथा नीट पेपर लीक एवं दोषपूर्ण सीबीएसई पेपर चेकिंग के सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

छात्रों और नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

संयुक्त बैठक में कहा गया कि शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनदबाव आवश्यक है। इसलिए विद्यार्थियों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे 19 जुलाई को आयोजित संयुक्त प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छात्रों के न्यायपूर्ण अधिकारों और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग को बुलंद करें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: EPFO की बड़ी पहल: जुर्माना-क्षतिपूर्ति विवाद खत्म करने विश्वास 2026 योजना, नियोक्ताओं को बड़ा मौका
Next: SAIL RSP Transfer Order: ब्लास्ट फर्नेस के लिए 11 कर्मचारियों का तबादला, पढ़ें नाम

Related Stories

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.