Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारी पेंशन योजना 1995 की वजह से पीएम मोदी की साख पर उठ रहे सवाल, EPFO पर भयानक गुस्सा
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

कर्मचारी पेंशन योजना 1995 की वजह से पीएम मोदी की साख पर उठ रहे सवाल, EPFO पर भयानक गुस्सा

14/03/2025 1 minute read
PM Modi credibility is being questioned due to the Employees Pension Scheme 1995 tremendous anger on EPFO

ईपीएस 95 पेंशन राष्ट्रीय संघर्ष समिति के पदाधिकारी सांसद हेमा मालिनी के साथ दो बार पीएम मोदी से मिल चुके हैं।

पीएम मोदी की साख को बट्टा लगा रहा कर्मचारी पेंशन योजना 1995, पढ़िए।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। यह बात सुनने में अजीब सी लग रही होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा विदेशी धरती पर खूब होती है। आखिर ऐसा क्या हो गया कि देश के भीतर ही उनकी साख पर सवाल उठाया जा रहा है। देश के 78 पेंशनभोगियों की नजर न्यूनतम पेंशन वृद्धि पर टिकी हुई है।

ईपीएस 95 पेंशन राष्ट्रीय संघर्ष समिति के पदाधिकारी सांसद हेमा मालिनी के साथ दो बार पीएम मोदी से मिल चुके हैं। लेकिन, आज तक कर्मचारी पेंशन योजना 1995 पर कोई फैसला नहीं हो सका। 1000 रुपए से कम पेंशन में जिंदगी काटने वाले पेंशनभोगियों का गुस्सा अब सोशल मीडिया पर दिखने लगा है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: बढ़ती महंगाई, घटती उम्र, 1000 की पेंशन भी जुल्म

पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रोजगार एवं श्रम मंत्री, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ से इन्हें उम्मीदें हैं, लेकिन रिजल्ट हाथ नहीं आ रहा है।

पेंशनर त्रिपुरारी सरन लिखते हैं कि ईपीएस 95 पीएसयू एक्स एम्पलॉय पेंशन योजना में 8.33, फैमिली पेंशन योजना में 1.67+ एम्प्लायर दिया। सेवा मुक्त होने पर 1000 मिलता है। जीने का अधिकार मांग रहे है। मोदीजी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: सीबीटी बैठक और पेंशनभोगियों का गुस्सा, बंद करें EPFO योजना

Ramesh Pandey ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ पर गुस्सा उतारा। कहा-EPFO एक सरकारी चीटिंग फण्ड संस्था है, जो सरकार के लिए फंड जुटाने का काम करती है।

सत्यनारायण हेगड़े कहते हैं कि कुछ नेता ईपीएफ पेंशनरों के लिए “वादा करने वाले” और “भूलने वाले” हैं। उनका “सबका साथ…….सबका प्रयास” केवल दिखावा बनकर रह गया है और केवल संगठित है।

ये खबर भी पढ़ें: रोज़गार मेला: देशभर में कितनों को दिया रोजगार, लोकसभा में सरकार ने कुछ यूं दिया जवाब

गुस्से में कहा-ईपीएफओ एक और फर्जी वित्तीय कंपनी 

पेंशनभोगी ने कहा-ईपीएफओ एक और फर्जी वित्तीय कंपनी है, जिसे भारत सरकार ने गरीब ईपीएफ पेंशनरों से पैसे इकट्ठा करने के लिए लाइसेंस दिया है और गरीब पेंशनरों से झूठे वादे करके पैसे इकट्ठा करना जारी रखा है। जैसा कि 1995 में किया गया था।

जब यह योजना शुरू की गई थी और झूठे वादे किए गए थे कि पेंशनरों को 8.33% निवेश से सेवानिवृत्ति के बाद अच्छी और पर्याप्त पेंशन मिलेगी। अब तक 9 लाख करोड़ रुपये एकत्र किए जा चुके हैं, हमें पेंशन से वंचित करने के लिए किसी न किसी तरह से परेशान किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: युवा कर्मियों का जोर पेंशन नहीं वेतन संशोधन पर, यूनियनों से उठा विश्वास

यहां तक कि संसद में उनके अपने पूर्व वित्त मंत्री के बयान का भी वर्तमान वित्त मंत्री द्वारा सम्मान नहीं किया जाता है। इसलिए नंबर 1 झूठा राजनीतिक दल है और अब इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL RSP: रिटायरमेंट से पहले कर्मचारी-अधिकारी को मिला ये टिप्स
Next: होली पर जमकर कीजिए मस्ती, शराब पीकर की हुड़दंग तो गाड़ी होगी जब्त, यहां खड़ी है पुलिस

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.