Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO News: इक्विटी ईटीएफ, लिक्विड म्यूचुअल फंड में निवेश और रिडेम्पशन के लिए एसओपी को मंजूरी, पढ़ें सीबीटी मीटिंग की खास बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPFO News: इक्विटी ईटीएफ, लिक्विड म्यूचुअल फंड में निवेश और रिडेम्पशन के लिए एसओपी को मंजूरी, पढ़ें सीबीटी मीटिंग की खास बात

Azmat ali 06/03/2026 1 minute read
EPFO News SOP Approved for Investment and Redemption in Equity ETFs Liquid Mutual Funds, Read Highlights of CBT Meeting

ईटीएफ और अन्य निवेशों से मिले अच्छे प्रतिफल से ईपीएफओ कई वर्षों से 8% से अधिक की ब्याज दर घोषित करने में सक्षम रहा है।

  • कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 239वीं बैठक में कई प्रस्ताव को मंजूरी।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ से एक और बड़ी खबर सामने आइर है। इक्विटी ईटीएफ में निवेश और लिक्विड म्यूचुअल फंड (एलएमएफ) में निवेश एवं रिडेम्पशन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर ईपीएफओ का रुख स्पष्ट कर दिया गया है।

नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 239वीं बैठक में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्य तथा खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, उपाध्यक्ष एवं श्रम एवं रोजगार और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे संग ट्रस्टी मीटिंग में शामिल हुए।

बोर्ड ने ईपीएफओ योजनाओं में निधि प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को मंजूरी दी। इस सुधार में निधियों का समेकन, वार्षिक एसआईपी पद्धति को अपनाना, निर्धारित संचालन समय-सीमा और ओवरड्राफ्ट सुविधा का प्रावधान शामिल है।

एसओपी इक्विटी ईटीएफ निवेश के लिए एक संरचित ढांचा प्रस्तुत करती है, जिसमें स्पष्ट रूप से परिभाषित प्रवेश और निकास प्रोटोकॉल, जोखिम सीमाएं, अनुपालन नियंत्रण और निवेश निगरानी प्रकोष्ठ (आईएमसी) के माध्यम से बेहतर निगरानी शामिल है। यह परिभाषित होल्डिंग मानदंडों और निरंतर निगरानी के साथ लिक्विड म्यूचुअल फंड में विनियमित तैनाती के माध्यम से तरलता प्रबंधन को भी मजबूत करती है।

यह ढांचा एक परिभाषित अनुमोदन मैट्रिक्स, सरकार द्वारा अधिसूचित निवेश मानदंडों का कड़ाई से पालन, केंद्रीय बोर्ड को आवधिक रिपोर्टिंग और बहुस्तरीय लेखापरीक्षा के माध्यम से बेहतर शासन को संस्थागत रूप देता है। इन सुधारों का उद्देश्य विवेकपूर्ण जोखिम मापदंडों के भीतर अधिकतम प्रतिफल प्राप्त करना, तरलता नियोजन को मजबूत करना और करोड़ों ईपीएफ सदस्यों के दीर्घकालिक हितों की रक्षा करना है।

आकर्षक रिटर्न और अंशदान की सुरक्षा

सीबीटी मीटिंग में जानकारी दी गई कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद ईपीएफओ ने मजबूत वित्तीय अनुशासन बनाए रखा है, जिससे ब्याज खातों पर दबाव डाले बिना स्थिर और प्रतिस्पर्धी रिटर्न सुनिश्चित हुए हैं।

यह निर्णय करोड़ों श्रमिकों की सेवानिवृत्ति सुरक्षा को मजबूत करके उन्हें लाभ पहुंचाता है, साथ ही अन्य समान निवेश विकल्पों की तुलना में विवेकपूर्ण, सतत और आकर्षक रिटर्न प्रदान करने और अंशदान की सुरक्षा के प्रति ईपीएफओ की प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि करता है।

ईपीएफओ के निवेश पोर्टफोलियो की मजबूत साख

ईटीएफ और अन्य निवेशों से मिले अच्छे प्रतिफल के कारण ईपीएफओ पिछले कई वर्षों से 8% से अधिक की ब्याज दर घोषित करने में सक्षम रहा है। यह निर्णय ईपीएफओ के निवेश पोर्टफोलियो की मजबूत साख और अपने सदस्यों को प्रतिस्पर्धी प्रतिफल प्रदान करने की इसकी निरंतर क्षमता को दर्शाता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP News: ओएचपी के मुख्य महाप्रबंधक के सामने इंटक नेताओं ने खोला खामियों का पिटारा
Next: SAIL BSL में नारी शक्ति को सलाम, ईडी वर्क्स संग इंटरैक्टिव सत्र, पढ़ें डिटेल

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.