- एक्सपोर्ट (Exports) से कोई कलेक्शन दर्ज नहीं हुआ।
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। देश की प्रमुख इस्पात कंपनी Steel Authority of India Limited (सेल) ने मार्च 2026 का ताजा कैश कलेक्शन आंकड़ा जारी कर दिया है। जारी रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने कुल 11,388.49 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन दर्ज किया है। सभी प्लांट्स में घरेलू बिक्री (Home Sales) से ही यह संग्रह हुआ है, जबकि एक्सपोर्ट (Exports) से कोई कलेक्शन दर्ज नहीं हुआ।
बोकारो स्टील प्लांट टॉप पर है। वहीं, सेल के भिलाई स्टील प्लांट को दूसरे और राउरकेला स्टील प्लांट को तीसरा स्थान मिला है। सेल के ताजा आंकड़े बताते हैं कि कंपनी की घरेलू बाजार में पकड़ मजबूत बनी हुई है। खासकर बोकारो, भिलाई और राउरकेला प्लांट का प्रदर्शन कंपनी के कुल कलेक्शन में प्रमुख योगदान दे रहा है। हालांकि एक्सपोर्ट से कलेक्शन शून्य रहना आने वाले समय में रणनीति पर सवाल भी खड़ा करता है।
प्लांटवार कैश कलेक्शन (करोड़ में)
बोकारो स्टील प्लांट (BSL): 3,102.39
भिलाई स्टील प्लांट (BSP): 2,590.32
राउरकेला स्टील प्लांट (RSP): 2,574.15
इस्को स्टील प्लांट (ISP) : 1,407.02
दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP): 1,087.14
सेलम स्टील प्लांट (SSP): 183.74
एलॉय स्टील्स प्लांट (ASP): 75.92
वीआईएसएल (VISL): 42.61
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL): 277.01
एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (NSL): 48.19
कैश कलेक्शन से जुड़ी मुख्य बातें
- कुल कलेक्शन: 11,388.49 करोड़ रुपये
- एक्सपोर्ट कलेक्शन: 0.00
- सबसे ज्यादा कलेक्शन: बोकारो स्टील प्लांट (3,102.39 करोड़ रुपये)
- दूसरे स्थान पर: भिलाई स्टील प्लांट (2,590.32 करोड़ रुपये)
- तीसरे स्थान पर: राउरकेला स्टील प्लांट (2,574.15 करोड़ रुपये)
- राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) की रिपोर्ट में 277.01 करोड़ कैश कलेक्शन
- एनएमडीसी स्टील लिमिटेड यानी नगरनार स्टील प्लांट जगदलपुर (NSL) ने 48.19 करोड़ जुटाया है।















