Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NMDC के 746 कर्मचारियों का EPS 95 Higher Pension अटका, 180 अधिकारियों का डिमांड लेटर जारी
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC के 746 कर्मचारियों का EPS 95 Higher Pension अटका, 180 अधिकारियों का डिमांड लेटर जारी

Azmat ali 25/05/2026 1 minute read
EPS 95 Higher Pension of 746 NMDC Employees Stuck, Demand Letter issued for 180 Officers

एनएमडीसी में सभी कर्मचारियों के लिए CPF ट्रस्ट एक ही है, फिर भी श्रमिक वर्ग और अधिकारियों के मामलों में अलग-अलग मापदंड।

  • केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त, नई दिल्ली से भी हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। एनएमडीसी के सेवानिवृत्त एवं कार्यरत श्रमिक वर्ग के कर्मचारियों से संबंधित पेंशन ऑन हायर वेजेस (PoHW) के लगभग 746 प्रकरण अभी तक लंबित पड़े हुए हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, रायपुर तथा बंजारा हिल्स, हैदराबाद को पुनः पत्र प्रेषित कर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि काफी समय बीत जाने के बावजूद बैलाडीला माइंस, एनएमडीसी के श्रमिक वर्ग के मामलों का निराकरण नहीं हो पाया है। दूसरी ओर, जानकारी के अनुसार दिनांक 24-05-2026 तक एनएमडीसी के “एक्जीक्यूटिव एवं उससे ऊपर” वर्ग के लगभग 180 प्रकरणों में डिमांड लेटर तथा एक PPO बंजारा हिल्स, हैदराबाद कार्यालय द्वारा जारी किए जा चुके हैं।

यह स्थिति अत्यंत आश्चर्यजनक एवं निराशाजनक है, क्योंकि एनएमडीसी में सभी कर्मचारियों के लिए CPF ट्रस्ट एक ही है, फिर भी श्रमिक वर्ग और अधिकारियों के मामलों में अलग-अलग मापदंड अपनाए जाते प्रतीत हो रहे हैं। इससे संबंधित कर्मचारियों एवं पेंशनर्स में भारी असंतोष व्याप्त है।

एनएमडीसी रिटायर्ड एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव एलएम सिद्दीकी ने बताया कि पत्र में यह भी अनुरोध किया गया है कि लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जाए तथा इन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त, नई दिल्ली से भी हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि श्रमिक वर्ग के PoHW मामलों का निपटारा रायपुर कार्यालय करेगा अथवा बंजारा हिल्स, हैदराबाद कार्यालय, क्योंकि इस संबंध में प्रक्रियात्मक भ्रम की स्थिति बनी हुई प्रतीत होती है। ज्ञापन में इस विषय को अत्यंत विलंबित बताते हुए अत्यावश्यक श्रेणी में लेने का आग्रह किया गया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टरों ने लिखी Transfusion Medicine, SOP of Blood Centre पर Textbook, छाई Amazon पर
Next: स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना: SAIL में 500 की तरफ बढ़ा आंकड़ा, Bhilai Steel Plant में 43 अधिकारी, 107 कर्मचारियों ने भरे वीआर

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.