Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Rourkela Steel Plant: इस्पात जनरल हॉस्पिटल के बर्न सेंटर ने मनाई स्वर्ण जयंती, 50 वर्षों की सेवा के जश्न पर डीआइसी आए
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Rourkela Steel Plant: इस्पात जनरल हॉस्पिटल के बर्न सेंटर ने मनाई स्वर्ण जयंती, 50 वर्षों की सेवा के जश्न पर डीआइसी आए

Azmat ali 23/04/2026 1 minute read
SAIL Rourkela Steel Plant Burn Centre of Ispat General Hospital celebrates Golden Jubilee

सेल आरएसपी आइजीएच के बर्न यूनिट की आधारशिला 21 मार्च 1976 को तत्कालीन इस्पात एवं खान मंत्री चंद्रजीत यादव ने रखी थी।

  • निदेशक प्रभारी ने विभाग के नियमित और ठेका कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। साथ ही, एक ‘पेशेंट एजुकेशन मैनुअल’ का विमोचन भी किया गया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला स्टील प्लांट के इस्पात जनरल हॉस्पिटल (IGH) के बर्न सेंटर ने स्वर्ण जयंती मनाते हुए 50 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा पूरी की। इस अवसर पर प्लांट के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सीएमओ प्रभारी (M&HS) डॉ. जे.के. आचार्य विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में डॉ. प्रतिभा सदांगी समेत कई वरिष्ठ चिकित्सक और बड़ी संख्या में अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि आलोक वर्मा ने कहा कि बर्न यूनिट गंभीर मामलों को जिस दक्षता से संभाल रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने जोर दिया कि सेवाओं में निरंतर सुधार जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई बड़े अस्पताल उच्च मृत्यु दर के कारण बर्न यूनिट नहीं चलाते, लेकिन एक थर्मो-सेंसिटिव प्लांट होने के नाते हमें इस यूनिट को न केवल बनाए रखना है, बल्कि इसे देश के श्रेष्ठ बर्न सेंटरों में शामिल करना है।

डॉ. जे.के. आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि पांच दशकों की सेवा करुणा और समर्पण की विरासत को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि IGH में आवश्यकता के रूप में शुरू हुआ यह यूनिट आज ओडिशा के लोगों के लिए उम्मीद का केंद्र बन चुका है।

कार्यक्रम के दौरान बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. रूबी सिंह ने 1976 से अब तक के सफर पर प्रस्तुति दी, जिसमें सफल सर्जरी और जटिल मामलों का उल्लेख किया गया। निदेशक प्रभारी ने विभाग के नियमित और ठेका कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। साथ ही, एक ‘पेशेंट एजुकेशन मैनुअल’ का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई और जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार बर्न यूनिट के इतिहास पर आधारित वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। अस्पताल प्रशासन के प्रबंधक डॉ. पी. श्रवण एस. कुमार ने स्वागत भाषण दिया, जबकि डॉ. सीमा लकड़ा ने संचालन किया। अंत में डॉ. जी.एस. साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

गौरतलब है कि इस बर्न यूनिट की आधारशिला 21 मार्च 1976 को तत्कालीन इस्पात एवं खान मंत्री चंद्रजीत यादव ने रखी थी। पांच दशकों में यह सेंटर क्षेत्र के मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हुआ है और आज भी उत्कृष्ट एवं संवेदनशील चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: क्या 1000 अधिकारी-कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, पहले आएगा CR, फिर लागू होगा परमानेंट VRS…?
Next: Crude Steel Production: मार्च 2026 में वैश्विक कच्चा इस्पात उत्पादन में गिरावट, भारत की मजबूत बढ़त

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.