Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारियों को नहीं मिल रही पूरी पेंशन, डिप्टी सीएम से मिले बीएमएस नेता, एनपीएस, पेंशन गणना, हाईकोर्ट के फैसले पर चर्चा
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

कर्मचारियों को नहीं मिल रही पूरी पेंशन, डिप्टी सीएम से मिले बीएमएस नेता, एनपीएस, पेंशन गणना, हाईकोर्ट के फैसले पर चर्चा

Azmat ali 09/05/2026 1 minute read
Employees are not Getting Full Pension BMS Leaders met the Deputy CM Discussed NPS Pension Calculation High Court Decision

Employees are not Getting Full Pension, BMS Leaders met the Deputy CM, Discussed NPS, Pension Calculation, High Court Decision

  • नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय के सेवानिवृत्त कर्मचारी पूरी पेंशन से वंचित हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव से बीएमएस नेताओं ने मुलाकात की और सेवानृत्त कर्मचारियों की पीड़ा से अवगत कराया।

नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने 33 वर्ष की सेवा के बाद भी कम पेंशन मिल रही है, उसे पूरी पेंशन में बदलवाने के लिए बैठक की गई। नगरीय निकाय द्वारा उन्हें ग्रेज्युटी का भुगतान करते समय उनकी दैनिक वृत्ति की सेवाकाल को जोड़ा जाता है, जबकि पेंशन की गणना में उसे नहीं जोड़ते, जिससे नगरीय निकाय के लगभग कर्मचारी पूरी पेंशन के हक से वंचित हो गए हैं।

एक ही कर्मचारी के लिए एक ही विभाग द्वारा सेवाकाल की गणना के दो नियम को ग़लत व मनमाना बताया। बैठक में यह जानकारी दी गई कि नगरीय निकाय में वर्ष1984-85 से दैनिक वृत्ति में कार्य करने वाले कर्मचारियों को वर्ष 1996 से 2008 के बीच समय- समय पर नियमित किया गया। ऐसे में दैनिक वृत्ति सेवा अवधि जोड़े बिना कर्मचारी पूरी पेंशन के दायरे में नहीं आएंगे।

साथ ही वर्ष 2025 से पेंशन शुरू करने के लिए पूर्व की एनपीएस की राशि के स्वीकृति की प्रत्याशा व्यवस्था बंद कर दी गई है। अब एनपीएस की राशि आने पर ही सेवानिवृत कर्मचारी की पेंशन प्रारंभ होती है, जिसमें एक वर्ष से अधिक समय लग जाता है। ऐसे में सेवानिवृत्त कर्मचारी को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उपरोक्त दोनों विषयों के समाधान के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के भिलाई नगर निगम अध्यक्ष शशिभूषण मोहंती और सेवानिवृत्त कर्मचारी नलनीश मिश्रा, आरएस राजपूत, जिला मंत्री हरी शंकर चतुर्वेदी ने ज्ञापन सौंपकर उपरोक्त विषयों के शीघ्र समाधान करने की मांग किए।

साथ ही उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के फैसले की जानकारी भी दिए, जिसमें कर्मचारियों की पेंशन की गणना में उनके दैनिक वृत्ति के सेवाकाल को जोड़ने का आदेश दिया गया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट के Expansion Project को दुर्गापुर जाने से रोकने की कोशिश, मुआवजा शुरू, अब हटेंगी झोपड़ियां, विकास का खुलेगा द्वार
Next: SAIL CMD डॉ. एके पंडा कामकाज संभालते ही एक्शन में, 35एमटी प्रोडक्शन टार्गेट पर ये बोले…

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.