Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL CMD डॉ. एके पंडा कामकाज संभालते ही एक्शन में, 35एमटी प्रोडक्शन टार्गेट पर ये बोले…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CMD डॉ. एके पंडा कामकाज संभालते ही एक्शन में, 35एमटी प्रोडक्शन टार्गेट पर ये बोले…

Azmat ali 09/05/2026 1 minute read
SAIL CMD Dr AK Panda Takes Charge SAIL to Expand Capacity to 35 Million Tonnes Per Annum

सीएमडी अशोक पंडा बोले-सेल अपनी क्षमता को 35 मिलियन टन प्रति वर्ष तक बढ़ाने के लिए विस्तार के अगले चरण की ओर अग्रसर है।

  • डॉ. पंडा ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. (B.E.) पूरा करने के बाद, वर्ष 1992 में मैनेजमेंट ट्रेनी (तकनीकी) के रूप में सेल में अपने करियर की शुरुआत की थी।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। डॉ. अशोक कुमार पंडा ने शनिवार को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व, वह कंपनी के निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यरत थे और इस दौरान लगभग नौ महीनों तक उनके पास निदेशक (वाणिज्यिक) का अतिरिक्त प्रभार भी रहा।

डॉ. पंडा ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. (B.E.) पूरा करने के बाद, वर्ष 1992 में मैनेजमेंट ट्रेनी (तकनीकी) के रूप में सेल में अपने करियर की शुरुआत की थी। पिछले तीन दशकों से अधिक की अपनी विशिष्ट सेवा, अटूट समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर वह कंपनी के भीतर नेतृत्व के उच्चतम स्तर तक पहुंचे हैं। उन्होंने विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों में विविध दायित्वों का निर्वहन किया है, जिससे उन्हें प्रचालन (Operational), वित्तीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों में व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है।

निदेशक (वित्त) के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, डॉ. पंडा ने प्रचालन दक्षता और समग्र लाभप्रदता में सुधार लाने के उद्देश्य से कई रणनीतिक पहलों का नेतृत्व किया। उनके प्रयासों में तकनीकी पहलों को बढ़ावा देना, उत्पाद बास्केट के संवर्धन के माध्यम से उत्पादन स्तर को बढ़ाना और प्रचालन, विक्रय एवं विपणन, मानव संसाधन तथा वित्त से संबंधित प्रमुख नीतियों को बेहतर करना शामिल रहा।

निदेशक (वाणिज्यिक) के रूप में अपनी भूमिका में, उन्होंने प्रचालन को बाजार और वित्तीय उद्देश्यों के साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विक्रय की मात्रा (Volumes) बढ़ाने, नेट सेल्स रियलाइजेशन (NSR) में सुधार करने, इन्वेंट्री स्तर को कम करने और उत्पाद की ब्रांडिंग को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया।

एक जन-उन्मुख लीडर के रूप में, डॉ. पंडा अपनी समावेशी नेतृत्व शैली और मजबूत निष्पादन क्षमताओं के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं। टीमों का निर्माण करना और प्रदर्शन को गति देना उनके करियर की प्रमुख विशेषता रही है।

सेल के सीएमडी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, डॉ. पंडा ने कंपनी की तात्कालिक प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा, “सेल अपनी क्षमता को 35 मिलियन टन प्रति वर्ष तक बढ़ाने के लिए विस्तार के अगले चरण की ओर अग्रसर है। विस्तार के साथ-साथ, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता सभी कार्यस्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना रहेगी।

अपनी विकास आकांक्षाओं को पूरा करने लिए घरेलू खनन को बढ़ावा देने और विदेशी संपत्तियों की खोज के जरिये से कच्चे माल की सुरक्षा को मजबूत करना अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। साथ ही, हम वैल्यू एडेड उत्पादों (Value-added products) पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी बाजार पहुंच बढ़ाने, अपने ब्रांड जुड़ाव को मजबूत करने और सभी हितधारकों के लिए निरंतर वैल्यू क्रियेशन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारियों को नहीं मिल रही पूरी पेंशन, डिप्टी सीएम से मिले बीएमएस नेता, एनपीएस, पेंशन गणना, हाईकोर्ट के फैसले पर चर्चा
Next: क्या SAIL में 100 से ज्यादा अधिकारियों का होगा इंटर प्लांट ट्रांसफर, Bhilai Township में उथल-पुथल, 38 और कर्मचारियों का होगा तबादला

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.