Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Voluntary Retirement Scheme: गुजरात फार्मूले से होगा वीआर का हिसाब, 75% है VR Compensation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Voluntary Retirement Scheme: गुजरात फार्मूले से होगा वीआर का हिसाब, 75% है VR Compensation

Azmat ali 18/05/2026 1 minute read
SAIL Voluntary Retirement Scheme Gujarat Formula will Account for VR 75 is VR Compensation

वीआरएस में वेतन की गणना बेसिक पे, डीए पर होगी। स्टैग्नेशन इंक्रीमेंट और पर्सनल पे को भी बेसिक पे का हिस्सा माना जाएगा।

  • वीआर लेने के बाद कर्मचारी किसी अन्य सीपीएसई या एसपीएसई में नौकरी नहीं कर सकेगा।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) में वीआर स्कीम आ चुकी है। इस खबर को सबसे पहले सूचनाजी.कॉम ने प्रसारित किया। कर्मचारी और अधिकारियों के बीच वीआर स्कीम को लेकर तरह-तरह की बातें आ रही थी। अब सारी तस्वीरें साफ हो चुकी है। वीआर यानी वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम की गणना गुजरात मॉडल से की जाएगी।

वीआरएस के तहत कर्मचारियों को मिलने वाली राशि गुजरात फार्मूले के आधार पर तय की जाएगी। इसके तहत दो तरीके से राशि की गणना होगी।

पहला फार्मूला पूरा सेवाकाल और बची हुई सेवा अवधि के आधार पर होगा। इसमें 35 दिन के वेतन को पूरी सेवा अवधि से और 25 दिन के वेतन को बची हुई सेवा अवधि से गुणा किया जाएगा।

दूसरा फार्मूला सेवानिवृत्ति तक बची अवधि के आधार पर होगा। इसमें 30 दिन के वेतन को सुपरएनुएशन तक बचे महीनों से गुणा किया जाएगा। इन दोनों में जो राशि कम होगी, उसका 75 प्रतिशत कर्मचारी को वीआर मुआवजे के रूप में दिया जाएगा।

Computation of VR Compensation
Amount as per Gujarat formula (A)
= [Salary for 35-days X Nos. of years of completed service + Salary for 25-days X Nos. of years of service remaining]
Amount as per the remaining period (B)
= Salary for 30-days X No. of months left before superannuation.

बेसिक और डीए पर होगा कैलकुलेशन

वीआरएस में वेतन की गणना केवल बेसिक पे और डीए के आधार पर की जाएगी। स्टैग्नेशन इंक्रीमेंट और पर्सनल पे को भी बेसिक पे का हिस्सा माना जाएगा। किसी अन्य भत्ते को गणना में शामिल नहीं किया जाएगा। पूरी राशि एकमुश्त दी जाएगी।

कर्मचारियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

वीआर लेने वाले कर्मचारियों को भविष्य निधि और ग्रेच्युटी का लाभ नियमों के अनुसार मिलेगा। इसके अलावा अर्जित अवकाश और हाफ पे लीव का एनकैशमेंट भी सुपरएनुएशन की तरह मिलेगा।

सेल ने स्पष्ट किया है कि वीआर लेने वाले कर्मचारी और उनके जीवनसाथी को मेडिकल सुविधा भी सुपरएनुएशन के समान मिलेगी। उन्हें सेल पेंशन स्कीम या एनपीएस का लाभ भी मिलेगा। साथ ही सेल मेडिक्लेम स्कीम के तहत कवरेज जारी रहेगा।

कंपनी की ओर से ट्रांसफर सुविधा, कंपनी आवास को निर्धारित नीति के अनुसार रखने की पात्रता, डिनर सेट और सर्विस सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।

सरकारी कंपनियों में नौकरी पर रोक

स्कीम के अनुसार वीआर लेने वाला कर्मचारी सेल के किसी भी प्लांट, यूनिट, सब्सिडियरी या ज्वाइंट वेंचर में दोबारा नौकरी नहीं कर सकेगा।

इसके अलावा वीआर लेने के बाद कर्मचारी किसी अन्य सीपीएसई या एसपीएसई में नौकरी नहीं कर सकेगा। यदि कोई कर्मचारी दूसरी सरकारी कंपनी में नौकरी करना चाहता है, तो उसे वीआरएस में मिली पूरी मुआवजा राशि सेल को लौटानी होगी। हालांकि 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद एडवाइजर के रूप में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर नियुक्ति पर रोक नहीं रहेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP: दो कर्मचारियों में हिंसक झड़प, चले लाठी-डंडे, यूनियन नेता अस्पताल में भर्ती, होगी FIR
Next: स्टेशन पर ट्रेन में भीषण आग, मची चीख-पुकार और भगदड़, प्लेटफॉर्म पर धुएं से दहशत

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.