Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township के 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर आफत, लाइसेंस आवासों को नोटिस, विधायक देवेंद्र यादव ने खोला मोर्चा, आ रहे घर-घर
  • ताज़ा ख़बरें

Bhilai Township के 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर आफत, लाइसेंस आवासों को नोटिस, विधायक देवेंद्र यादव ने खोला मोर्चा, आ रहे घर-घर

Azmat ali 23/06/2026 1 minute read
Notices issued for Licensed Quarters in Bhilai Township MLA Devendra Yadav Launches Protest

बीएसपी के नोटिस से प्रभावित हजारों परिवारों के घर-घर जाकर समर्थन पत्र लिए जाएंगे और उनकी आवाज को एक मंच पर लाया जाएगा।

  • भिलाई की बसाहट बचाने जनआंदोलन का ऐलान, 10 हजार से अधिक परिवारों से समर्थन जुटाने की तैयारी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) टाउनशिप में रह रहे हजारों परिवारों को लेकर एक बड़ा जनआंदोलन शुरू करने की घोषणा की गई है। बीएसपी की ओर से जारी नोटिसों से प्रभावित परिवारों के समर्थन में विधायक देवेंद्र यादव ने व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक, रिटेंशन आवासों के पेनल रेंट के मामले एवं अन्य संबंधित विषयों पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा है कि भिलाई की बसाहट को किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होने दिया जाएगा। इसे लेकर जनआंदोलन का आगाज कर दिया गया है। अभियान के तहत बीएसपी के नोटिस से प्रभावित 10 हजार से अधिक परिवारों के घर-घर जाकर समर्थन पत्र लिए जाएंगे और उनकी आवाज को एक मंच पर लाया जाएगा।

आंदोलनकारियों के अनुसार यह अभियान अगले एक महीने तक लगातार चलेगा। इस दौरान हजारों समर्थन पत्र एकत्रित किए जाएंगे। इसके बाद जनता के सामने आंदोलन की अगली रूपरेखा रखी जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

आंदोलन के नेतृत्वकर्ताओं का कहना है कि यह किसी एक व्यक्ति या परिवार की लड़ाई नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के आशियाने, सम्मान और भविष्य को बचाने की लड़ाई है। उनका आरोप है कि भिलाई की बसाहट को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने सेल प्रबंधन, बीएसपी प्रबंधन, केंद्र सरकार, राज्य सरकार, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय, इस्पात मंत्री, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मांग की है कि भिलाई की बसाहट को खत्म करने से संबंधित निर्णय तत्काल वापस लिया जाए।

आंदोलनकारियों ने कहा कि भिलाई की बसाहट को बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उनका दावा है कि लोगों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा और भिलाई की बसाहट को यथावत बनाए रखने के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाया जाएगा।

विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि सेल बीएसपी प्रबंधन टाउनशिप की जमीन किसी बिल्डर आदि को लेकर रेवेंयू हासिल करना चाहता है। यही रेवेन्यू यहां के रहवासियों से लिया जाए। सालों से भिलाई में रहने वालों के उजाड़ना ठीक नहीं है।

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि समर्थन अभियान के बाद आंदोलन किस दिशा में आगे बढ़ता है और इस मुद्दे पर बीएसपी प्रबंधन तथा सरकार का क्या रुख सामने आता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप
Next: SAIL Bokaro Steel Plant: सर्कुलर इकोनॉमी को नई गति दे रहा बीएसएल

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.