Skip to content
05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट में मजदूरों का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम; 39 माह के एरियर और वेज रिवीजन की उठी मांग
  • ताज़ा ख़बरें

बोकारो स्टील प्लांट में मजदूरों का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम; 39 माह के एरियर और वेज रिवीजन की उठी मांग

Azmat ali 24/06/2026 1 minute read
Workers Protest at Bokaro Steel Plant, issue 15-day Ultimatum Demand Raised for 39 Months Arrears and Wage Revision

यूनियन के बैनर तले मजदूरों और ठेका श्रमिकों की लंबित मांगों को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के सीआरएम-3 मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष बुधवार को जनता मजदूर संघ (संबद्ध हिन्द मजदूर सभा) ने जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूरों और ठेका श्रमिकों की लंबित मांगों को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद प्रबंधन को मांग पत्र भी सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश रंजन सिंह ने की, जबकि संचालन गौतम सिंह चौधरी ने किया। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और प्रबंधन से शीघ्र समाधान की मांग की।

सभा को संबोधित करते हुए जनता मजदूर संघ के महामंत्री प्रमोद कुमार देव ने कहा कि सीआरएम-3 की उत्पादन उपलब्धियों में मजदूरों और ठेका श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके बावजूद उनकी कई वर्षों से लंबित मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा।
संयुक्त महामंत्री अरुण कुमार ने कहा कि मजदूरों और ठेका श्रमिकों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रबंधन से श्रमिकों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने और लंबित मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

मांग पत्र में क्या-क्या मांगें शामिल

प्रदर्शन के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीआरएम-3 के मुख्य महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा। इसमें कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं। प्रमुख मांगों में 39 माह के एरियर का भुगतान, लंबित वेज रिवीजन का शीघ्र निष्पादन, इंसेंटिव एवं रिवार्ड स्कीम का पुनरीक्षण, ठेका कर्मियों को ग्रेड प्रमोशन, रात्रि भत्ता और वाहन भत्ता शामिल हैं। इसके अलावा न्यूनतम वेतन की गारंटी, कट मनी पर रोक, बेहतर कैंटीन सुविधा, ठेका कर्मियों की छंटनी पर रोक तथा मोबाइल और रिचार्ज भत्ता देने की मांग भी उठाई गई।

15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

जनता मजदूर संघ ने प्रबंधन को मांगों पर कार्रवाई के लिए 15 दिनों का समय दिया है। महामंत्री प्रमोद कुमार देव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो संगठन मजदूरों और ठेका श्रमिकों के हित में चरणबद्ध एवं लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करेगा।

संघ का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों के कारण श्रमिकों में असंतोष बढ़ रहा है। ऐसे में प्रबंधन को जल्द निर्णय लेकर समाधान की दिशा में कदम उठाना चाहिए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या उजड़ेगी Bhilai Township? हजारों परिवारों के आशियाने पर खतरा, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी ने नीति आयोग, पीएम से लगाई गुहार, पढ़ें
Next: रेलवे बोर्ड ने वैगन डिज़ाइन नीति में बड़े सुधार को दी मंजूरी, कस्टमर के हिसाब से बनेगा वैगन

Related Stories

Stone-Pelting at BSP Workers INTUC Says Crack Down on the Encroachers, Remove them From the Gate we Stand with You
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Azmat ali 04/09/2026
Encroachers pelted stones at the BSP enforcement team two employees were injured and one is in the ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

Azmat ali 04/09/2026
Good News Tips on becoming a job Provider Instead of a Job Seeker an Initiative by Kalyan College
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल

Azmat ali 04/09/2026

You May Have Missed

Stone-Pelting at BSP Workers INTUC Says Crack Down on the Encroachers, Remove them From the Gate we Stand with You
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Azmat ali 04/09/2026
Encroachers pelted stones at the BSP enforcement team two employees were injured and one is in the ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

Azmat ali 04/09/2026
Good News Tips on becoming a job Provider Instead of a Job Seeker an Initiative by Kalyan College
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल

Azmat ali 04/09/2026
BAKS Demands Regarding non-Financial Motivational Schemes EPS-95 Higher Pension and Incentives
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SMS 2 CCS में पुरानी राशि से कम नहीं होगा इंसेंटिव, BAKS ने मांगा नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम, EPS 95 हायर पेंशन

Azmat ali 04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.