Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट को मिला सर्वश्रेष्ठ लर्निंग एंड डेवलपमेंट पुरस्कार, एजीएम अमित आनंद और राकेश बाबू का जलवा
  • ताज़ा ख़बरें

बोकारो स्टील प्लांट को मिला सर्वश्रेष्ठ लर्निंग एंड डेवलपमेंट पुरस्कार, एजीएम अमित आनंद और राकेश बाबू का जलवा

Azmat ali 24/06/2026 (Last updated: 24/06/2026) 1 minute read
Bokaro Steel Plant Wins Best Learning and Development Award AGMs Amit Anand and Rakesh Babu Shine

सेल के निदेशक (कार्मिक) केके सिंह द्वारा बीएसएल की मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) नीता बा को पुरस्कार प्रदान किया गया।

  • सेल ‘ज्ञान उत्सव 2.0’ में बीएसएल का शानदार प्रदर्शन, सर्वश्रेष्ठ लर्निंग एंड डेवलपमेंट पुरस्कार से सम्मानित।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग ने सेल के एलएंडडी सम्मेलन “ज्ञान उत्सव 2.0” के तहत आयोजित एचआर-एलएंडडी इनिशिएटिव्स प्रतियोगिता (वर्ष 2025-26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘सर्वश्रेष्ठ लर्निंग एंड डेवलपमेंट पुरस्कार’ प्राप्त कर एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, रांची द्वारा 19 जून 2026 को ऑनलाइन माध्यम से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें सेल के सभी एकीकृत इस्पात संयंत्रों और इकाइयों ने अपनी नवोन्मेषी तथा प्रभावशाली एलएंडडी रणनीतियों को प्रस्तुत किया। “ड्राइविंग परफॉर्मेंस थ्रू लर्निंग” विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में, बीएसएल के एलएंडडी विभाग ने अपनी अनूठी शिक्षण पहलों, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों और परिणामोन्मुखी विकास रणनीतियों पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में बीएसएल का प्रतिनिधित्व एजीएम (एचआर-एलएंडडी) अमित आनंद तथा एजीएम (एचआर-एलएंडडी) राकेश बाबू वेलपुरी ने किया। उन्होंने बीएसएल की प्रौद्योगिकी-सक्षम एवं डिजिटल लर्निंग, नेतृत्व विकास, कौशल उन्नयन तथा कर्मचारी क्षमता निर्माण से जुड़ी उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जो कार्यबल की दक्षता और संगठनात्मक प्रदर्शन को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 23 जून 2026 को एमटीआई, रांची में आयोजित “ज्ञान उत्सव 2.0” सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सेल के निदेशक (कार्मिक) केके सिंह द्वारा बीएसएल की मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) नीता बा को प्रदान किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ज्ञान-साझाकरण, नवाचार और संगठनात्मक अधिगम की संस्कृति को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर सेल की विभिन्न इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी, विषय विशेषज्ञ और अग्रणी परामर्शदाता संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

बीएसएल की यह शानदार सफलता संगठन में निरंतर सीखने, नवाचार और पेशेवर विकास के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही, यह परिचालन उत्कृष्टता और सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के प्रभावी उपयोग में बीएसएल की अग्रणी भूमिका को भी रेखांकित करती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Steel Authority of India Limited: आईएनएस दूनागिरी, अग्रय और संशोधक में लगा SAIL BSP, RSP, BSL का 5,700 टन स्टील
Next: BSP स्क्रैप चोरी Files 2: चोर ने खुद स्वीकारा, BSP अफसरों ने पुलिस को बताया, आधी रात को सुपरवाइजर को घर से उठाया

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.