Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 25% अटेंडेंट के भरोसे सेक्टर 9 अस्पताल, सीटू बोला-हॉस्पिटल में अफरा-तफरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

25% अटेंडेंट के भरोसे सेक्टर 9 अस्पताल, सीटू बोला-हॉस्पिटल में अफरा-तफरी

Azmat ali 02/07/2026 1 minute read
CITU Says Chaos has Erupted at the Sector 9 Hospital 1

सीटू यूनियन ने कहा-सेक्टर-9 अस्पताल को निजीकरण की ओर धकेलने की हर साजिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा। सभी यूनियन एकजुट हैं।

  • अटेंडेंट कमी का सीधा असर इलाज की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा पर। यह स्थिति अस्पताल की प्रतिष्ठा को भी गंभीर नुकसान पहुंचा रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर-9 अस्पताल में अटेंडेंट ठेका श्रमिकों का ठेका समाप्त होने और समय पर नया ठेका अथवा एक्सटेंशन नहीं दिए जाने के कारण पूरे अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है। यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी। प्रबंधन को पहले से पता था कि ठेका अवधि समाप्त होने वाली है, फिर भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। सीटू का कहना है कि खामियाजा मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।

25 प्रतिशत अटेंडेंट के भरोसे पूरा अस्पताल चल रहा

सीटू नेताओं ने कहा-वर्तमान में केवल लगभग 25 प्रतिशत अटेंडेंट को बुलाया जा रहा है। एक-एक अटेंडेंट को तीन से चार वार्डों का कार्य सौंप दिया गया है। लेबोरेटरी, फार्मेसी, एक्स-रे सहित अनेक महत्वपूर्ण विभागों से अटेंडेंट लगभग हटा दिए गए हैं। यहां तक कि निदेशक कार्यालय में भी अटेंडेंटों की संख्या आधी कर दी गई है। इतनी कम संख्या में कर्मचारियों के सहारे अस्पताल चलाना मरीजों की सुरक्षा से सीधा खिलवाड़ है।

क्या अस्पताल को जानबूझकर बदहाल किया जा रहा है

सीटू का प्रश्न है कि क्या यह सब सेक्टर-9 अस्पताल को बदनाम कर निजीकरण की ओर धकेलने की सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है? पहले कर्मचारियों की कमी पैदा करो, फिर सेवाओं को कमजोर करो और बाद में अस्पताल को अक्षम बताकर निजी हाथों में सौंपने का रास्ता तैयार करो। यदि ऐसा नहीं है तो प्रबंधन तत्काल स्पष्ट करे कि समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

मरीजों और कर्मचारियों के हितों की खुली अनदेखीअटेंडेंट अस्पताल व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। मरीजों को स्ट्रेचर, व्हीलचेयर, जांच, वार्ड स्थानांतरण और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनकी कमी का सीधा असर इलाज की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा पर पड़ रहा है। यह स्थिति अस्पताल की प्रतिष्ठा को भी गंभीर नुकसान पहुंचा रही है।

सीटू की मांग: तत्काल बहाल करें पूरी व्यवस्था

हिन्दुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन (सीटू) प्रबंधन से मांग करती है कि बिना किसी विलंब के ठेका कार्य को नियमित किया जाए, आवश्यकतानुसार ठेका अवधि बढ़ाई जाए अथवा नया ठेका तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। सभी अटेंडेंटों को पूर्ववत कार्य पर लगाया जाए तथा अस्पताल की सामान्य व्यवस्था तत्काल बहाल की जाए। यदि प्रबंधन ने शीघ्र समाधान नहीं निकाला तो सीटू अस्पताल, कर्मचारियों और मरीजों के हितों की रक्षा के लिए व्यापक कदम उठाने के लिए बाध्य होगी।

प्रबंधन अस्पताल को बदहाल करना बंद करे और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। सेक्टर-9 अस्पताल को निजीकरण की ओर धकेलने की हर साजिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा। कमी का सीधा असर इलाज की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा पर पड़ रहा है। यह स्थिति अस्पताल की प्रतिष्ठा को भी गंभीर नुकसान पहुंचा रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: BSP में 11 सेफ्टी ऑफिसर पद, कर्मचारी 17 जुलाई तक करें आवेदन, कोर्स का 50 हजार मिलेगा वापस, 1000 इंसेंटिव
Next: अधूरे वेतन समझौते और 39 माह के बकाया एरियर पर डॉ. संजीवा रेड्डी की SAIL चेयरमैन से मुलाकात जल्द, पढ़ें

Related Stories

Stone-Pelting at BSP Workers INTUC Says Crack Down on the Encroachers, Remove them From the Gate we Stand with You
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Azmat ali 04/09/2026
Encroachers pelted stones at the BSP enforcement team two employees were injured and one is in the ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

Azmat ali 04/09/2026
Good News Tips on becoming a job Provider Instead of a Job Seeker an Initiative by Kalyan College
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल

Azmat ali 04/09/2026

You May Have Missed

Stone-Pelting at BSP Workers INTUC Says Crack Down on the Encroachers, Remove them From the Gate we Stand with You
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Azmat ali 04/09/2026
Encroachers pelted stones at the BSP enforcement team two employees were injured and one is in the ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

Azmat ali 04/09/2026
Good News Tips on becoming a job Provider Instead of a Job Seeker an Initiative by Kalyan College
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल

Azmat ali 04/09/2026
BAKS Demands Regarding non-Financial Motivational Schemes EPS-95 Higher Pension and Incentives
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SMS 2 CCS में पुरानी राशि से कम नहीं होगा इंसेंटिव, BAKS ने मांगा नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम, EPS 95 हायर पेंशन

Azmat ali 04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.