Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: BSP में 11 सेफ्टी ऑफिसर पद, कर्मचारी 17 जुलाई तक करें आवेदन, कोर्स का 50 हजार मिलेगा वापस, 1000 इंसेंटिव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP में 11 सेफ्टी ऑफिसर पद, कर्मचारी 17 जुलाई तक करें आवेदन, कोर्स का 50 हजार मिलेगा वापस, 1000 इंसेंटिव

Azmat ali 02/07/2026 1 minute read
Breaking News 11 Safety Officer Posts at BSP Employees Should Apply by July 17 50,000 of the Course Fee Will be Refunded, 1,000 Incentive

11 पदों पर असिस्टेंट-जूनियर सेफ्टी आफिसर का चयन होगा। डी क्लस्टर (एस-9 से एस-11) तथा सी क्लस्टर (एस-6 से एस-8) के कर्मचारियों के लिए है।

  • सुरक्षा मानकों के अनुपालन, दुर्घटना रोकथाम, सुरक्षा निरीक्षण, औद्योगिक दुर्घटनाओं की जांच, सुरक्षा प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी होगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए असिस्टेंट सेफ्टी ऑफिसर/जूनियर सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर आंतरिक चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में 2 जुलाई 2026 को आंतरिक सर्कुलर जारी किया गया है। इच्छुक एवं पात्र कर्मचारियों से 17 जुलाई 2026 तक आवेदन मांगे गए हैं।

11 पदों पर चयन किया जाएगा। यह अवसर ‘डी’ क्लस्टर (एस-9 से एस-11) तथा ‘सी’ क्लस्टर (एस-6 से एस-8) के उन कर्मचारियों के लिए है, जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हैं और समान स्तर (Parallel Movement) के तहत आवेदन करना चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Promotion List Update: 107 डीजीएम बने जनरल मैनेजर, कइयों का ट्रांसफर भी, पढ़ें सभी प्लांट की पूरी लिस्ट

यह होगी योग्यता

आवेदन करने वाले कर्मचारी के पास किसी भी शाखा में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी की मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके साथ ही राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त इंडस्ट्रियल सेफ्टी में डिग्री या डिप्लोमा भी अनिवार्य रखा गया है।

चयनित कर्मचारियों को मिलेगा यह लाभ

प्रबंधन ने चयनित कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी घोषणा की है। इंडस्ट्रियल सेफ्टी की पढ़ाई के लिए 50 हजार रुपये तक (या वास्तविक शुल्क, जो कम हो) की फीस प्रतिपूर्ति (Reimbursement) की जाएगी। कोर्स करने में जो फीस मद में जो खर्च हुआ है,उसके लिए 50 हजार रुपए तक दिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP के 91, DSP के 61 और IISCO Steel Plant Burnpur के 123 अफसरों का प्रमोशन, देखें लिस्ट

इसके अलावा, सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग (SED) में पदस्थापना के बाद कर्मचारियों को 1,000 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। यह राशि अधिकतम पांच वर्ष, विभाग में कार्यरत रहने या सेवा से पृथक होने तक (जो पहले हो) देय होगी।

सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

सर्कुलर के साथ जारी जॉब प्रोफाइल में स्पष्ट किया गया है कि चयनित कार्मिक संयंत्र में सुरक्षा मानकों के अनुपालन, दुर्घटना रोकथाम, सुरक्षा निरीक्षण, औद्योगिक दुर्घटनाओं की जांच, कर्मचारियों को सुरक्षा प्रशिक्षण देने तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति विकसित करने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाएंगे। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन का मानना है कि इस पहल से सुरक्षा तंत्र को और मजबूती मिलेगी तथा संयंत्र में सुरक्षित कार्य वातावरण विकसित करने में सहायता मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Breaking News: एजीएम से डीजीएम प्रमोशन लिस्ट आधी रात को जारी, पढ़ें सभी प्लांट के 352 अधिकारियों के नाम

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Higher Pension: पुराने DA पर कर दी पेंशन की गणना, SAIL कर्मचारियों को 500 रुपए माह तक नुकसान, तुरंत चेक करें PPO
Next: 25% अटेंडेंट के भरोसे सेक्टर 9 अस्पताल, सीटू बोला-हॉस्पिटल में अफरा-तफरी

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.