मुर्गा चौक पर दूसरे बैरिकेडिंग के पास पुलिस और सीआइएसएफ से आमना-सामना हो गया। काफी विवाद की स्थिति यहां बनी।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के फैसलों से नाराज रिटेंशनधारियों और लाइसेंसधारियों ने पुलिस का पहला बैरिकेड तोड़ दिया है। मुर्गा चौक पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए पहले बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी आगे बढ़े। जनसंपर्क विभाग के पास लगाए गए दूसरे बैरिकेडिंग के पास पुलिस और सीआइएसएफ से आमना-सामना हो गया। काफी विवाद की स्थिति यहां बनी।
यूथ कांग्रेस के बैनर तले रिटेंशनधारियों और लाइसेंसधारियों ने शनिवार शाम को मुर्गा चौक पर पहुंचे नारेबाजी की। विधायक देवेंद्र यादव ने शाम 5.30 बजे धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। प्रबंधन के फैसलों पर नाराजगी जाहिर की। कुछ देर तक रिटेंशनधारियों और लाइसेंसधारियों की पीड़ा को बयां करने के बाद वह कार्यक्रम स्थल से लौट गए। इसके बाद अलग-अलग सेक्टर एरिया से पहुंची भीड़ आक्रोशित हो गई। प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव जुल्फिकार अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में भीड़ ने बैरिकेडिंग को तोड़ना शुरू किया।

शाम 4 बजे से पहले ही बोरिया गेट के सामने से इस्पात भवन जाने वाला मार्ग भी सील कर दिया गया। इसकी वजह से बीएसपी कर्मचारियों को भटकना पड़ा। काफी परेशान भी होना पड़ा। जबकि पूर्व में बीएसपी प्रबंधन ने इस मार्ग को फ्री रखने की बात कही थी, ताकि आवागमन सुचारू रह सके।
वही, प्रदर्शन स्थल मुर्गा चौक पर साढ़े 4 बजे के बाद अचानक से युवाओं और शहरवासियों की भीड़ उमड़ी शुरू हुई। शाम 5 बजे ग्राफ तेजी से बढ़ा। प्रदर्शन में शामिल लोगों के चेहरे पर इस बात का एहसास दिखने लगा कि युवाओं ने अपनी ताकत झोंक दी है।


