Breaking News: BSL में 10 और अधिकारियों का तबादला, शाम को आई दूसरी लिस्ट

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सुबह 40 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद प्रबंधन ने शाम को 10 और अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया। मानव संसाधन विभाग (ऑर्गेनाइजेशन डेवलपमेंट सेक्शन) की ओर से जारी कार्यालय आदेश में संगठनात्मक बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। SMS-II व CCS को मिले कई अधिकारी नई सूची में सबसे अधिक बदलाव SMS-II एवं CCS विभाग में देखने

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सुबह 40 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद प्रबंधन ने शाम को 10 और अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया। मानव संसाधन विभाग (ऑर्गेनाइजेशन डेवलपमेंट सेक्शन) की ओर से जारी कार्यालय आदेश में संगठनात्मक बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। SMS-II व CCS को मिले कई अधिकारी नई सूची में सबसे अधिक बदलाव SMS-II एवं CCS विभाग में देखने को मिले हैं। AGM स्तर से लेकर असिस्टेंट मैनेजर स्तर तक चार अधिकारियों को इस विभाग में स्थानांतरित किया गया है। इनमें प्रशांत प्रभाकर कालबेंडे, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार सिंह और राहुल कुमार शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: सेल अधिकारी दिल थामकर बैठें, एक प्लांट में आ रही 100 से ज्यादा अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट, BSP, BSL तैयार सुबह 40, शाम को 10 और अधिकारी गौरतलब है कि गुरुवार सुबह ही बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने 40 अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले का आदेश जारी किया था। उसी दिन दूसरी सूची जारी कर 10 और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गईं। लगातार जारी हो रहे इन तबादला आदेशों को संगठनात्मक पुनर्संरचना और कार्य दक्षता बढ़ाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। बंधन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तथा संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के बाद आवश्यक ज्वाइनिंग औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP के CGM मैकेनिकल Pramod Kumar बने नगरनार स्टील प्लांट के ईडी, मंजूरी मिलते होंगे हेड ऑफ प्लांट

जानिए किस अधिकारी का कहां हुआ तबादला

अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नई पदस्थापना बृजेश कुमार (E5) AGM (CO&CC) AGM (RED) जितेंद्र कुमार प्रभाकर (E5) AGM (RM&MHP) AGM (HRCF) प्रशांत प्रभाकर कालबेंडे (E5) AGM (SMS-I) AGM (SMS-II & CCS) जितेंद्र कुमार (E4) Sr. Manager (SMS-I) Sr. Manager (SMS-II & CCS) मनीष कुमार सिंह (E4) Sr. Manager (SMS-I) Sr. Manager (SMS-II & CCS) मतिन अहमद (E3) Manager (Technical Cell) Manager (RGBS) अतुल कुमार (E3) Manager (CRM I&II) Manager (CRM-III) अभिनव सिंह राव (E2) Dy. Manager (CRM-III) Dy. Manager (CRM I & II) शशि प्रभा बाउध (E2) Dy. Manager (Gas Utility) Dy. Manager (CRM-III) राहुल कुमार (E1) Asst. Manager (SMS-I) Asst. Manager (SMS-II & CCS)