सिंगल विंडो सिस्टम से जुड़े गवर्नमेंट के 16 डिपार्टमेंट, जानें जरूरी बातें
सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी (Durg Collector Richa Prakash Chaudhary) के मार्गदर्शन, ADM अरविन्द एक्का की लीडरशिप में दुर्ग जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा कलेक्टोरेट सभागार में बीते दिनों ‘सिंगल विंडो सिस्टम (Single Window System) 2.0’ से रिलेटेड डिस्ट्रिक्ट लेवल पर वर्कशॉप हुआ। इस दौरान ADM अरविन्द एक्का ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्यमियों की सेवा सुलभता के लिए यह सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म हैं। ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग जिला विकास सहकारी समिति की जरूरी मीटिंग, लिए गए मह
सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी (Durg Collector Richa Prakash Chaudhary) के मार्गदर्शन, ADM अरविन्द एक्का की लीडरशिप में दुर्ग जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा कलेक्टोरेट सभागार में बीते दिनों ‘सिंगल विंडो सिस्टम (Single Window System) 2.0’ से रिलेटेड डिस्ट्रिक्ट लेवल पर वर्कशॉप हुआ। इस दौरान ADM अरविन्द एक्का ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्यमियों की सेवा सुलभता के लिए यह सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म हैं। ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग जिला विकास सहकारी समिति की जरूरी मीटिंग, लिए गए महत्वपूर्ण बैठक जो हाल ही में उद्योग संवर्धन की दृष्टि से लांच किया गया हैं। इससे एक ही स्थान पर आवेदक अपने आवेदन से जुड़ी अनुमति व क्लियरेंस हासिल कर सकते है। उन्होंने उद्योग संघ के प्रतिनिधियों से ‘सिंगल विंडो सिस्टम (Single Window System) 2.0 के अंतर्गत किए गए सरलीकरण और सुधार का अत्याधिक फायदा लेने का अनुरोध किया है। साथ-साथ डिपार्टमेंटल अफसरों को निर्देश दिया है कि उद्यमियों से प्रतिक्रिया लेकर इस प्लेटफॉर्म को और बेहतर और गतिशील बनाने के लिए प्रयास करें। ये खबर भी पढ़ें: Good News : दुर्ग में 15 सितंबर को व्यापमं का एग्जाम, डिस्ट्रिक्ट लेवल पर हेल्फ डेस्क का गठन दुर्ग जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के मुख्य महाप्रबंधक सिमोन एक्का ने कहा कि जुलाई 2024 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (CM) विष्णुदेव साय के द्वारा इंडस्ट्रीज की स्टेब्लिशमेंट और डेवलपमेंट के लिए सरलीकृत सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 को लांच किया गया हैं। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम साल 2016 से शुरू किया गया हैं। इसका यह अपग्रेड वर्जन हैं। इसके जरिए न केवल उद्योग विभाग बल्कि 15 दूसरे डिपार्टमेंट को इससे जोड़कर उद्यमियों की परेशानियों को दूर करने की कोशिश की जा रही हैं। ये खबर भी पढ़ें: चश्मा उतारने में मदद करेगी ये Eye Drop, पढ़ें काम की खबर दुर्ग जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक तुषार त्रिपाठी के द्वारा PPT प्रजेंटेशन के जरिए मौजूद उद्यमियों को सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के तहत किए गए सुधारों से रिलेटेड कंप्लीट जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग की वेबसाइट के जरिए उद्यमियों के द्वारा 16 डिपार्टमेंट के 90 से ज्यादा सेवाओं को एक ही पोर्टल के जरिए आवेदन बहुत ही आसानी से किया जा सकता हैं। ये खबर भी पढ़ें: IMD ने क्यों बढ़ाया मानसून सीजन, जानें बड़ी वजह इस सुधार के अंतर्गत उद्यम आकांक्षा में दर्ज जानकारी विभिन्न आवेदन फार्म में प्री-पॉपुलेट का प्रोसेस कर डुप्लीकेट एंट्री को खत्म किए जाने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इससे एक जैसी जानकारी और डिटेल को अलग-अलग डिपार्टमेंट के आवेदन के लिए बार-बार उपलब्ध कराने की परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। ये खबर भी पढ़ें: रायपुऱ : चक्रधर समारोह 2024 : कथक और ओडिसी नृत्य ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध