छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के कार्यकारिणी में 51 सदस्यों का चयन, पढ़ें नाम
अध्यक्ष राजेन्द्र बेहरा, कार्यकारिणी अध्यक्ष अजय नारायण मिश्रा, महासचिव के रूप में अनिल यादव का चयन किया गया। सूचनाजी न्यूज, राजहरा। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के आयरन ओर माइंस राजहरा (Iron Ore Mines Rajhara) में नव निर्मित श्रमिक संगठन छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ की प्रथम आमसभा हुई। यह आमसभा भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के मोजैस भवन दल्ली राजहरा में हुई। ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में नए डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्र का मीटर चालू, पढ़ें RSP, BSL से BSP तक का सफर इस आमसभा म
- अध्यक्ष राजेन्द्र बेहरा, कार्यकारिणी अध्यक्ष अजय नारायण मिश्रा, महासचिव के रूप में अनिल यादव का चयन किया गया।
सूचनाजी न्यूज, राजहरा। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के आयरन ओर माइंस राजहरा (Iron Ore Mines Rajhara) में नव निर्मित श्रमिक संगठन छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ की प्रथम आमसभा हुई। यह आमसभा भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के मोजैस भवन दल्ली राजहरा में हुई।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में नए डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्र का मीटर चालू, पढ़ें RSP, BSL से BSP तक का सफर
इस आमसभा में दल्ली राजहरा खदान के विभिन्न विभागों के नियमित एवं ठेका श्रमिक 300 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। आमसभा में सर्वसम्मति से 51 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन का निर्णय लिया गया। इसमें अध्यक्ष राजेन्द्र बेहरा, कार्यकारिणी अध्यक्ष अजय नारायण मिश्रा, उपाध्यक्ष दीपक पटनायक, सुभाष कोरी, रूपेशवरी डड़सेना को चुना गया।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में कब्जेदार की गुंडई पर ट्रेड यूनियन, आफिसर्स एसोसिएशन भड़का, बड़ी प्लानिंग
इसी तरह महासचिव के रूप में अनिल यादव, संगठन सचिव राजेश मीणा, कार्यालय सचिव गौतम बेहरा, कोषाध्यक्ष मो.नसीम कुरैशी, सचिव निशांत सुर्यवंशी, विजेन्द्र कुमार मीणा, दिलीप सुखदेव का चयन हुआ। अन्य पदों पर पदाधिकारियों का चयन विभिन्न विभागों में बैठक कर किया जाएगा। आमसभा में नियमित कर्मचारी एवं ठेका कर्मचारी के हित में अनेक मुद्दों पर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में जुटे देशभर से कर्मचारी, पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण पर दहाड़े नेताजी