अंबेडकर और बिरसा मुंडा का संग्रहालय बनेगा बोकारो में, एससी-एसटी आरक्षण पर प्रबंधन राजी

बीजीएच ओपीडी में परामर्श, इको, ट्रेडमिल, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई परीक्षण एवं अन्य टेस्ट के लिए विशेष स्लॉट प्रदान किए जाने पर भी चर्चा। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर आ रही है। सेल कॉर्पोरेट ऑफिस से मान्यता प्राप्त सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट के प्रतिनिधिमंडल के साथ बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की त्रिमासिक बैठक बीएसएल के इस्पात भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में एससी-एसटी कर्मचारियो से संबन्धित मुद्दो पर विस्तार से चर्चा किया

  • बीजीएच ओपीडी में परामर्श, इको, ट्रेडमिल, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई परीक्षण एवं अन्य टेस्ट के लिए विशेष स्लॉट प्रदान किए जाने पर भी चर्चा।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर आ रही है। सेल कॉर्पोरेट ऑफिस से मान्यता प्राप्त सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट के प्रतिनिधिमंडल के साथ बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की त्रिमासिक बैठक बीएसएल के इस्पात भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में एससी-एसटी कर्मचारियो से संबन्धित मुद्दो पर विस्तार से चर्चा किया गया। एससी-एसटी के आरक्षण नीति पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करने का मांग फेडरेशन के द्वारा रखा गया, जिस पर प्रबंधन ने सहमति जताते हुए जल्द ही कार्यशाला का शुरुआत करने पर अपनी स्वृकृति दी। साथ ही डॉ. बीआर अंबेडकर और बिरसा मुंडा की स्मृति में एक सुसज्जित संग्रहालय और डिजिटल अभिलेखागार तथा मल्टीमीडिया प्रस्तुति के साथ एक आधुनिक पुस्तकालय बोकारो स्टील सिटी में स्थापित किये जाने का मांग किया गया है। ये खबर भी पढ़ें: अगस्त क्रांति: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी भड़के, बोनस फॉर्मूला, लाइसेंस, लीज और जॉब गारंटी पर SAIL प्रबंधन को चेतावनी प्रबंधन ने इस पर सकारात्मक विचार रखे हुए इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों और उनके आश्रितों को बीजीएच में ओपीडी परामर्श, इको, ट्रेडमिल, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई परीक्षण एवं अन्य टेस्ट के लिए विशेष स्लॉट प्रदान किए जाने पर भी चर्चा किया गया। ये खबर भी पढ़ें: दिवाली और छठ की छुट्टी का उठाइए फायदा, रेल यात्रियों को ऑफर, रेलवे देगा किराए पर 20% छूट

प्रबंधन-एसोसिएशन से ये बैठे आमने-सामने

बैठक में प्रबंधन के ओर से अंजनी कुमार शरण-मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन, एपी लकड़ा-महाप्रबंधक नगर सेवाए, डॉ. दीपक कुमार अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी बीजीएच, सुष्मिता सोरेन एससी-एसटी लाइजन पदाधिकारी मौजूद रहीं। वहीं फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल में शम्भु कुमार बोकारो यूनिट अध्यक्ष सह केन्द्रीय कमेटी सदस्य करतार सामंत केन्द्रीय कमिटी उपाध्यक्ष, बोकारो यूनिट के राकेश कुमार कार्यकारी अध्यक्ष, देवेश टुडू महासचिव, माणिक राम मुंडा संयुक्त महासचिव और सच्चु रजवार उप कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।