SAIL कर्मचारियों को एक और बड़ा नुकसान, Line Of Promotion पर RSP से बड़ी खबर, माइंस Transfer का रास्ता खुला
एक ही Department में कई LOP है। LOP अलग होने से एक LOP से दूसरा LOP को Transfer नहीं होता है। लेकिन इस सुविधा को काट दिया गया है। सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर राउरकेला स्टील प्लांट से आ रही है। यहां की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन ने वर्तमान मान्यता प्राप्त यूनियन पर गंभीर आरोप लगाया है। कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर पूरा अधिकार प्रबंधन को देने की बात कही जा रही है। लाइन ऑफ प्रमोशन को लेकर भी बड़ा दावा किया जा रहा है। राउरकेला इस्
एक ही Department में कई LOP है। LOP अलग होने से एक LOP से दूसरा LOP को Transfer नहीं होता है। लेकिन इस सुविधा को काट दिया गया है। सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर राउरकेला स्टील प्लांट से आ रही है। यहां की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन ने वर्तमान मान्यता प्राप्त यूनियन पर गंभीर आरोप लगाया है। कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर पूरा अधिकार प्रबंधन को देने की बात कही जा रही है। लाइन ऑफ प्रमोशन को लेकर भी बड़ा दावा किया जा रहा है। राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ के महासचिव हिमांशु शेखर बल का कहना है कि 29 सितंबर को RSP की मान्यता प्राप्त यूनियन RSS & GMM एवं RSP प्रबंधन के बीच समझौता हुआ। जिसके फलस्वरूप HSM-II, NPM, BF-5, CO-6 including New CCD एवं PBS विभाग में कार्यरत 1257 कर्मचारियों को 700, 750, 800 रुपया क्लस्टर A, B, C के आधार में मिलेगा।