Bhilai Crime: सेंट्रल एवेन्यू पर लूट, BSP कर्मी के पति को लुटेरों ने मारा चाकू
लुटेरों की उम्र 18 से 22 साल के बीच बताई जा रही। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में लूट की वारदात हो गई है। सेक्टर 9 हॉस्पिटल की कर्मचारी के पति को लुटेरों ने घेर लिया। पास में रखे करीब 800 रुपए लूट लिए। फोन मांगने लगे। पास में फोन न होने पर गुस्साए बदमाशों ने चाकू से वार कर दिया। सेंट्रल एवेन्यू पर वारदात को अंजाम देने के बाद अंधेरे का फायदा उठाते हुए लुटेरे फरार हो गए। खून से लथपथ जख्मी युवक खुद बाइक से सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उपचार कराया। बीएसपी द्वारा संचालित सेक्टर 9 हॉस्पिटल के
- लुटेरों की उम्र 18 से 22 साल के बीच बताई जा रही।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में लूट की वारदात हो गई है। सेक्टर 9 हॉस्पिटल की कर्मचारी के पति को लुटेरों ने घेर लिया। पास में रखे करीब 800 रुपए लूट लिए। फोन मांगने लगे। पास में फोन न होने पर गुस्साए बदमाशों ने चाकू से वार कर दिया। सेंट्रल एवेन्यू पर वारदात को अंजाम देने के बाद अंधेरे का फायदा उठाते हुए लुटेरे फरार हो गए। खून से लथपथ जख्मी युवक खुद बाइक से सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उपचार कराया।
बीएसपी द्वारा संचालित सेक्टर 9 हॉस्पिटल के ईएनटी डिपार्टमेंट की कर्मचारी गज़ाला परवीन के पति अली असगर रविवार रात करीब सवा 10 बजे बीएसएनएल चौक से पॉवर हाउस की तरफ किसी काम से जा रहे थे। सेक्टर 2 स्थित बीएसपी आवास में परिवार रहता है। बाइक से वह पॉवर हाउस जा रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें: Voluntary Retirement Scheme 2026: भिलाई स्टील प्लांट में वीआर आवेदन तोड़ रहा दम, टार्गेट पूरा करने अंदरूनी कवायद तेज़
एसबीआई और अंबेडकर पार्क के बीच में अंधेरे का फायदा उठाकर 5 युवकों ने उन्हें घेर लिया। बाइक से उतारने के बाद 2 युवकों ने दबोच लिया। एक युवक चाकू लहराते हुए पास में रखे पैसे मांगने लगा। एक अन्य युवक ने जेब में रखे पैसे बाहर निकाल लिए।
करीब 700 से 800 रुपए थे। इसी बीच एक बदमाश ने फोन मांगना शुरू किया। अली असगर ने कहा-फोन मेरे पास नहीं है। इतना सुनते ही एक युवक पीछे से आया और चाकू से जांघ पर दो वार कर दिया। बदमाशों की उम्र करीब 18 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। बायें पैर के जांघ पर चाकू का जख्म है।
ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली, लखनऊ अग्निकांड से बोकारो स्टील प्लांट ने लिया सबक, सेफ्टी गाइडलाइन, 11 जुलाई तक टाउनशिपवासी जमा करें शपथ पत्र
पहला जख्म 2 इंच चौड़ा और 3 इंच गहरा है। वारदात की वजह से परिवार में दहशत है। रात में सवा दस बजे सेंट्रल एवेन्यू पर लूट की वारदात से हर कोई दहशत में है। प्रकाश व्यवस्था चौपट होने की वजह से लूट की वारदात को आराम से बदमाशों ने अंजाम दिया। टाउनशिप में लूट और चाकूबाजी की घटना ने सबको झकझोर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL VR Scheme 2026: BSP से इसी महीने में 108 कर्मचारियों-अधिकारियों की वीआर से विदाई, पढ़ें नाम