Bhilai Steel Plant में मज़दूर की दर्दनाक मौत से मातम, आश्रित को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, ये पैसा

पुलिस शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 6 में जान गंवाने वाले ठेका मजदूर के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंप दिया गया है। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से मृतक के बेटे नागेश को पत्र सौंपा गया है। अब परिवार को त

  • पुलिस शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 6 में जान गंवाने वाले ठेका मजदूर के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंप दिया गया है। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से मृतक के बेटे नागेश को पत्र सौंपा गया है। अब परिवार को तय करना है कि बीएसपी में नौकरी कौन करेगा। मृत कर्मचारी विनोद कुमार को दो बेटे हैं। बड़ा बेटा स्नातक कर चुका है। छोटा बेटा स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार सुबह कार्य के दौरान पुशर कार की चपेट में आने से 48 वर्षीय मजदूर विनोद कुमार की दर्दनाक मौत हो गई थी। कर्मचारी का भाई शहर से बाहर थे, इसलिए आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह 11 बजे से ही परिवार के सदस्य सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी के बाहर पहुंच गए थे। ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार बीएसपी प्रबंधन की ओर से अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंपा गया। वहीं, ठेकेदार की ओर से अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद के लिए पैसा दिया गया है। 50 हजार रुपए कैश और एक लाख रुपए का चेक दिया गया है। इसके अलावा आश्रित परिवार को 10 लाख रुपए दुर्घटना बीमा का, ईएसआइसी समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। परिवार के एक सदस्य को बीएसपी में स्थायी नौकरी मिलेगी। ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल प्रबंधन और ठेकेदार की प्रक्रिया पर सहमति बनने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। लाल बहादुर शास्त्री शासकीय चिकित्सालय सुपेला में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद उतई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें: CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर बीएसपी प्रबंधन से राहुल थोटे, शशांक राव, ठेकेदार और इंटक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इंटक से महासचिव संजय साहू, सीपी वर्मा, गुरुदेव साहू, आर दिनेश, मनोहर लाल, सुरेश श्याम कुंवर परिवार के समर्थन में डटे रहे। ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात