Bhilai Steel Plant: विधायक देवेंद्र यादव की हालत और नाजुक, जिला प्रशासन ने कहा-BSP संग बुधवार को विधायक की मीटिंग
नौजवानों का जत्था शाम 7:00 बजे मशाल लेकर मंच के पास पहुंचकर नारेबाजी करते हुए आंदोलन का समर्थन किया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई को बिकने नहीं देंगे के नारे को बुलंद करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में मशाल जलनी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन और भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। तनाव के बीच जिला प्रशासन ने पहल कर दी है। विधायक देवेंद्र यादव के कार्यालय के मुताबिक कलेक्टर ने विधायक से बात की है। जानकारी दी गई कि बुधवार दोपहर 3 बजे बीएसपी प्रबंधन के साथ मीटिंग होगी
- नौजवानों का जत्था शाम 7:00 बजे मशाल लेकर मंच के पास पहुंचकर नारेबाजी करते हुए आंदोलन का समर्थन किया।
सत्याग्रह स्थल का नजारा देखते ही बनता है। क्या महिलाएं, क्या पुरुष, क्या नौजवान, क्या बुजुर्ग। सभी कड़क ठंड में एक दूसरे में जोश भरते हुए पंडाल में डटे हुए हैं। मानो आजाद भारत में आजाद रहने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: टाउनशिप के मुद्दों पर Bhilai Steel Plant फंसा, CITU ने मांगा प्रबंधन से आवासों का हिसाब
लोग अपने स्तर पर संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए नए-नए अंदाज में सत्याग्रह स्थल पर पहुंच रहे हैं। आज नौजवानों का जत्था शाम 7:00 बजे मशाल लेकर मंच के पास पहुंचकर नारेबाजी करते हुए आंदोलन का समर्थन किया। नौजवानों का उत्साह वर्धन करते हुए विधायक ने कहा कि भिलाई को बचाने के लिए संघर्ष के मशाल को दिल में जलाए रखो।
ये खबर भी पढ़ें: CG-MP सरकार के दिग्गज पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने BSP DIC को मुहब्बत से कहा-महापात्रा जी मत गिरना जनता की नज़रों में