भिलाई स्टील प्लांट के लिए उपवास पर बैठे विधायक का Sugar Level डाउन, खून की जांच, क्या बोकारो जैसा बवाल चाह रहा BSP प्रबंधन
विधायक देवेंद्र यादव की पत्नी डॉ. श्रुतिका यादव ने ब्लड सैंपल कलेक्ट कराया। शाम तक रिपोर्ट आएगी। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों, कर्मचारियों, भिलाईवासियों के लिए उपवास कर रहे विधायक देवेंद्र यादव की सेहत पर असर पड़ना शुरू हो गया है। लगातार तीन दिन से वह सिविक सेंटर में उपवास पर बैठे हैं। रात में Sugar Level डाउन हो गया था। बीपी नॉर्मल था। भोर में कमजोरी महसूस की गई थी। लगातार लोगों की आवाजाही और समर्थकों से बातचीत की वजह से ज़ेहन बंटा हुआ है। सोमवार सुबह विधायक देवे
- विधायक देवेंद्र यादव की पत्नी डॉ. श्रुतिका यादव ने ब्लड सैंपल कलेक्ट कराया। शाम तक रिपोर्ट आएगी।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों, कर्मचारियों, भिलाईवासियों के लिए उपवास कर रहे विधायक देवेंद्र यादव की सेहत पर असर पड़ना शुरू हो गया है। लगातार तीन दिन से वह सिविक सेंटर में उपवास पर बैठे हैं। रात में Sugar Level डाउन हो गया था। बीपी नॉर्मल था। भोर में कमजोरी महसूस की गई थी।
लगातार लोगों की आवाजाही और समर्थकों से बातचीत की वजह से ज़ेहन बंटा हुआ है। सोमवार सुबह विधायक देवेंद्र यादव की पत्नी डॉ. श्रुतिका यादव ने ब्लड सैंपल कलेक्ट कराया। शाम तक रिपोर्ट आएगी। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से सुबह 10 बजे तक कोई मेडिकल टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।
ये खबर भी पढ़ें: विधायक देवेंद्र यादव का उपवास, भिलाई स्टील प्लांट के लिए जगी आस, ये जंग है खास, मोदी सरकार पर भड़ास
विधायक बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल, स्कूल, मैत्रीबाग के निजीकरण, रिटेंशन, लीज नवीनीकरण, न्यूनतम वेतन संग बीएसपी कर्मचारियों के लंबित मुद्दों पर सत्याग्रह कर रहे हैं। उपवास पर बैठे विधायक देवेंद्र यादव के समर्थक रातभर अलाव के सामने बैठे नजर आए।
ये खबर भी पढ़ें: BHILAI STEEL PLANT के लिए विधायक देवेंद्र यादव ने मौत को दी दावत, खत्म के बजाय बढ़ा उपवास
रात 12 बजे तक विधायक भी समर्थकों के बीच रहे, इसके बाद वह सोने गए। महापौर नीरज पाल लगातार समझाते रहे, लेकिन विधायक का एक ही जवाब रहा कि भिलाई की बसाहट को उजड़ने नहीं देंगे, चाहे जान चली जाए। वहीं, विधायक के समर्थकों में आक्रोश बढ़ते जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: NCOA: चौथे पे-रिविजन, ईपीएस-95 हायर पेंशन, Hardship Allowances, इंक्रीमेंटल PRP, टैक्स छूट पर बड़ी खबर
कुछ समर्थकों ने यहां तक बोल दिया है कि भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन की मंशा ठीक नहीं है। शायद, भिलाई को बोकारो बनाने पर तुला है। बोकारो की हिंसा का समर्थन कोई नहीं करता है। लेकिन, प्रबंधन इसी राह पर चलने के लिए विवश कर रहा है। बवाल में एक विस्थापित की मौत हो गई थी। प्लांट के सभी गेट जाम कर दिए गए थे। प्रोडक्शन प्रभावित हुआ था।
ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant के भ्रष्ट ठेकेदारों-अधिकारियों के खिलाफ बाइक रैली, हड़ताल की धमकी
भिलाई सत्याग्रह के लिए दो दिवसीय उपवास पर विधायक देवेंद्र यादव बैठे थे। रविवार को प्रशासन और बीएसपी के रवैये से आक्रोशित विधायक ने इसे बढ़ा दिया है। विधायक ने कहा-प्रशासन एवं बीएसपी प्रबंधन से करबद्ध निवेदन करता हूं अपील करता हूं कि भिलाई के शहरवासियों की भावनाओं, सपनों और अधिकारों को उजाड़ने का षडयंत्र बंद करें और हमारी मांगों को पूरा करें।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट की समर्थ क्वालिटी सर्कल टीम ने NCQC 2025 में जीता पार एक्सीलेंस पुरस्कार