Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BHILAI STEEL PLANT के लिए विधायक देवेंद्र यादव ने मौत को दी दावत, खत्म के बजाय बढ़ा उपवास
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BHILAI STEEL PLANT के लिए विधायक देवेंद्र यादव ने मौत को दी दावत, खत्म के बजाय बढ़ा उपवास

Azmat ali 21/12/2025 1 minute read
MLA Devendra Yadav invites death for BHILAI STEEL PLANT Continues Fast Instead of Ending it

रिटेंशन स्कीम के नए नियम के खिलाफ, कार्मिकों के मिनिमम वेज, लीज, सेक्टर 9 हॉस्पिटल आदि को लेकर भिलाई सत्याग्रह जारी है।

  • विधायक देवेंद्र यादव का समर्थन सिविक सेंटर में बैठे हैं उपवास पर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण, रिटेंशन स्कीम, न्यूनतम मजदूरी, लीज, सेक्टर 9 हॉस्पिटल, बकाया एरियर आदि विषयों को लेकर विधायक देवेंद्र यादव का आंदोलन थमने के बजाय और आगे बढ़ गया है। दो दिवसीय उपवास को बढ़ा दिया गया है।

बीएसपी प्रबंधन और जिला प्रशासन के रवैये से आक्रोशित लोगों की भावना को देखते हुए विधायक ने उपवास को एक दिन के लिएए बढ़ा दिया है। साथ ही यह चेतावनी दी गई कि जब तक मुद्दे को हल नहीं किया जाता, तब तक वह उपवास पर बैठे रहेंगे। निश्चित रूप से इस फैसले से उनकी सेहत पर असर पड़ेगा। चौबीस घंटे से विधायक उपवास पर हैं। अगर, यह आगे रहा तो जान जोखिम में पड़ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में एक्सीडेंट: रेल मिल के रोलिंग फील्ड में औंधे मुंह गिर पड़ा फिनिशिंग स्टैंड

विधायक देवेंद्र यादव का कहना है कि हम BSP नहीं, BSP के फैसलों का विरोध कर रहे हैं। दुश्मन BSP नहीं, उसके फैसले हैं। भिलाई के सभी संस्था, यूनियन इस भिलाई सत्याग्रह का समर्थन करने पहुंच चुके हैं। लेकिन अब तक छत्तीसगढ़ प्रशासन या बीएसपी प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि यहां नहीं पहुंचा है। यह दिखाता है कि भिलाई के भावनाओं के प्रति प्रबंधन का रवैया क्या है? मैं आप सभी से अपील करता हूं कि यह लड़ाई आर पार की लड़ाई बनते जा रही है, इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और जागरूक करना हमारा कर्तव्य है।

ये खबर भी पढ़ें: प्रबंधन की कथनी और करनी में अंतर: हादसे, चोरी, एरियर, रिटेंशन पर कुछ भी पूछो,बीएसपी का एक ही जवाब-पता नहीं…

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा-बीएसपी प्रबंधन इस डबल इंजन सरकार के संरक्षण में भिलाई को उजाड़ने का षडयंत्र कर रही है। धीरे-धीरे भिलाई को निजीकरण की ओर धकेलने के इस षडयंत्र के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी।

आज डबल इंजन की सरकार में बीएसपी तानाशाही दिखा रहा है। सत्याग्रह सबको एकजुट करने के लिए है। भिलाई और भिलाई की खूबसूरती को बचाकर रहेंगे। अंचल के एक मात्र चिड़िया घर हमारे मैत्री बाग को ठेके पर दिया जा रहा है, सिविक सेंटर की जमीनें बेची जा रही है। यह षडयंत्र शहर खाली कराए जाने का षडयंत्र हैं ताकि भिलाई स्टील प्लांट को औने पौने दाम में मित्रों को बेचा जा सके। यह लड़ाई इस बसाहट को बचाने की लड़ाई है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: प्रतिबंधित एरिया में चोर बेखौफ, CISF निगरानी नाकाम, दो वाहन चोरी, FIR

भिलाई सत्याग्रह के दूसरे दिन विधायक देवेंद्र यादव की मां भी हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचीं। विधायक ने कहा-मेरे लिए य भावनात्मक क्षण था, माँ आई बोली बेटा मैं रात में आई थी, तुम्हें देखा सोते हुए फिर चली गई…। मां ने कहा भिलाई हमारा परिवार है और इस परिवार के लिए बेटा जो कर सकते हो करो…। मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है।

इधर-पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी भिलाई के अधिकारों के लिए दो दिवसीय उपवास पर बैठे विधायक Devendra Yadav के समर्थन में पहुंचे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री जीतेन्द्र साहू, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, अरुण सिसोदिया, सीजू एंथोनी, अतुल साहू, पूर्व महापौर नीता लोधी आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: रिसाली सेक्टर के आवास का प्लास्टर टूटकर गिरा, कर्मचारी के बेटे की बची जान

रिटेंशन स्कीम के नए नियम के खिलाफ, कार्मिकों के मिनिमम वेज की मांग को लेकर, टाउनशिप मार्केट लीज नवीनीकरण, सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण के खिलाफ, हाउस फॉर आल स्कीम लागू किए जाने की मांग को लेकर भिलाई सत्याग्रह जारी है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विधायक देवेंद्र यादव का उपवास, भिलाई स्टील प्लांट के लिए जगी आस, ये जंग है खास, मोदी सरकार पर भड़ास
Next: NCOA: चौथे पे-रिविजन, ईपीएस-95 हायर पेंशन, Hardship Allowances, इंक्रीमेंटल PRP, टैक्स छूट पर बड़ी खबर

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.