भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी तिरंगा के साये में लेकर चले साइकिल का कारवां

तिरंगा रैली बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन से शुरू हुई, रैली में लगभग 75 बच्चे शामिल हुए। बीएसपी ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, बीएसपी साइकिलिंग पोलो क्लब एवं ओए-बीएसपी के महासचिव परविन्दर सिंह शामिल हुए। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों ने फिटनेस का मंत्र देने के लिए साइकिल का कारवां आगे बढ़ा दिया है। हर सप्ताह साइकिल चलाकर संदेश दिया जा रहा है। इस मुहिम में लगातार शहरवासी भी जुड़ रहे हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार

  • तिरंगा रैली बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन से शुरू हुई, रैली में लगभग 75 बच्चे शामिल हुए।
  • बीएसपी ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, बीएसपी साइकिलिंग पोलो क्लब एवं ओए-बीएसपी के महासचिव परविन्दर सिंह शामिल हुए।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों ने फिटनेस का मंत्र देने के लिए साइकिल का कारवां आगे बढ़ा दिया है। हर सप्ताह साइकिल चलाकर संदेश दिया जा रहा है। इस मुहिम में लगातार शहरवासी भी जुड़ रहे हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का बीएसपी साइक्लिंग क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं बीएसपी सायकल पोलो क्लब के संयुक्त तत्वाधान में भिलाई का 26वां संस्करण आयोजित किया गया। यह तिरंगा रैली बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन से शुरू हुई, रैली में लगभग 75 बच्चों के साथ बीएसपी साइक्लिंग क्लब, बीएसपी सायकल पोलो क्लब एवं साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। ये खबर भी पढ़ें: बोनस और एरियर पर हल्ला बोल होगा बोकारो में, क्या आवाज पहुंचेगी दिल्ली तक बीएसपी साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, बीएसपी साइकिलिंग पोलो क्लब एवं ओए-बीएसपी के महासचिव परविन्दर सिंह एवं महासचिव साइकिलिंग एसोसिएशन, छत्तीसगढ़, विनायक चन्नावर के नेतृत्व में साइकिलिंग की। रैली के पश्चात ही सांसद दुर्ग विजय बघेल आयोजन में शामिल हुए और उन्होंने इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान "हर घर तिरंगा" को सफल बनाने का एक प्रदेशव्यापी आह्वान भी किया। ये खबर भी पढ़ें: अंबेडकर और बिरसा मुंडा का संग्रहालय बनेगा बोकारो में, एससी-एसटी आरक्षण पर प्रबंधन राजी बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष एवं ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने बताया कि यह तिरंगा रैली भारत को स्वतंत्रता दिलाने वाले सेनानियों एवं शहीद जवानों को याद करते हुए एवं हर घर तिरंगा मुहिम को सफल बनाने हेतु आयोजित किया गया है। ये खबर भी पढ़ें: सेल में एरियर कभी नहीं मिलेगा, बस कोर्ट का सहारा, संगठन में बदलाव, चुनाव में गठबंधन पर BMS अध्यक्ष का ये नज़रिया इस आयोजन में बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव विनायक चन्नावार, बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष एवं ओए महासचिव परविंदर सिंह, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के सचिव देवप्रकाश वर्मा, दुर्ग जिला सायकल पोलो संघ के सचिव शशांक देशमुख, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग के सदस्य शशिकांत पांडे आदि उपस्थित थे।