Bhilai Steel Plant: साप्ताहिक अवकाश के दिन कर्मचारी घर से आया ही नहीं, बायोमेट्रिक पर लगी हाजिरी, बता रहा सिंगल पंच
रविवार को नाइट शिफ्ट के बाद सोमवार को सेकंड शिफ्ट जाना होता है, तो अक्सर सोमवार को ही सिंगल पंच बता रहा है सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL - Bhilai Steel Plant) से बायोमेट्रिक पर बड़ी खबर आ रही है। बायोमेट्रिक के अजीब-ओ-गरीब कारनामों से त्रस्त हो रहे हैं वर्क्स एरिया के कर्मी। बायोमेट्रिक शुरू हुए आज लगभग एक माह होने जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें : बोकारो में 25 और भिलाई स्टील प्लांट में 10 अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी , खाई कसम … इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में कार्यस्थल से म
- रविवार को नाइट शिफ्ट के बाद सोमवार को सेकंड शिफ्ट जाना होता है, तो अक्सर सोमवार को ही सिंगल पंच बता रहा है
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL - Bhilai Steel Plant) से बायोमेट्रिक पर बड़ी खबर आ रही है। बायोमेट्रिक के अजीब-ओ-गरीब कारनामों से त्रस्त हो रहे हैं वर्क्स एरिया के कर्मी। बायोमेट्रिक शुरू हुए आज लगभग एक माह होने जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो में 25 और भिलाई स्टील प्लांट में 10 अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी, खाई कसम…
इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में कार्यस्थल से मशीन की दूरी को देखते हुए कर्मियों ने कार्य स्थल पर मशीन लगाने की फरमाइश भी की, जो कि तत्काल पूरी भी हो गई। लेकिन तीन पालियों मे कार्य करने वाले कर्मी लागातार सिस्टम की मानीटरिंग करके जब अपनी हाजिरी चेक कर रहे हैं, तो नित्य नए अनुभव देखने में आ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रपति भवन: ‘दरबार हॉल’ अब ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक हॉल’ कहलाएगा ‘अशोक मंडप
जैसे कि रविवार के बाद सोमवार को बहुत सी जगहों पर शिफ्ट बदलती है। रविवार को नाइट शिफ्ट (Night Shift) के बाद सोमवार को सेकंड शिफ्ट (Second Shift) जाना होता है, तो अक्सर सोमवार को ही सिंगल पंच (Single Punch) बता रहा है, क्योंकि सोमवार को मशीन के सामने तीन बार उपस्थित होना पड़ता है। इसके अलावा बहुत से कर्मियों का थैंक्यू बोलने में मशीन समय ले रही है।
ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ न्यूज: नक्सलियों ने उतारा था मौत के घाट, अब परिवार को मिल रही सरकारी नौकरी
एक और हैरतअंगेज मामला संज्ञान में आया कि सेकंड शिफ्ट के दौरान पड़ने वाले विकली आफ के दिन कर्मी घर से गया ही नहीं और उसके मोबाइल पर बायोमेट्रिक सिस्टम इन टाइम 9.58 पीएम दिखा रहा है और सिंगल पंच बता रहा है। बायोमेट्रिक बड़ा ही रोचक और कौतूहल का विषय बनता जा रहा है। ऐसा लगता है कि प्रबंधन को अपनी पूरी ताक़त उत्पादन को छोड़ बायोमेट्रिक को अपडेट करने में ही लगाना पड़ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking: टैक्स नहीं है खनिजों पर रायल्टी, Supreme Court ने दिया राज्यों को खदानों पर बड़ा पॉवर, अब Tax लगाने का अधिकार