Bhilai Steel Plant के यूआरएम ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो दुनिया का है बेंचमार्क
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल का ताज़ा आंकड़ा। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय रेलवे की हर जरूरतों को भिलाई स्टील प्लांट पूरा कर रहा है। रेल-सेल के रिश्ते की डोर को यूनिवर्सल रेल मिल और मजबूत करता जा रहा है। देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा योगदान यूआरएम का है। साथ ही रिकार्ड भी बना रहा। कर्मचारियों और अधिकारियों की एकजुटता और टीम वर्क का रिजल्ट दिखना शुरू हो गया है। यूनिवर्सल रेल मिल के विभाग प्रमुख विशाल गुप्ता के नेतृत्व में लगातार मुनाफे का
- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल का ताज़ा आंकड़ा।
हेड हार्डेन रेल पटरी प्रोडक्शन में छलांग
हेड हार्डेन रेल पटरी के प्रोडक्शन का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। यह रेल भारत को विदेश से मंगाना पड़ता है। इसका उत्पादन देश में ही होना शुरू हो चुका है। बीएसपी यूआरएम ने पिछले साल करीब 9 हजार टन हेड हार्डेन रेल भारतीय रेलवे को दिया था। इस बार छह माह में 9 हजार टन प्रोडक्शन हो चुका है। लगातार डिस्पैच किए जा रहे हैं। पूरे भारत में कोई सफल नहीं हो पाया है। आने वाले समय में यूआरएसएम में ही हेड हार्डेन रेल बनेगी। ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएस 95 पेंशन भुगतान आदेश पर बड़ी खबरकार्मिकों की मेहनत का रिजल्ट, मंथली प्रोडक्शन रिकॉर्ड
यूनिवर्सल रेल मिल के कर्मचारियों और अधिकारियों की मेहनत का नतीजा यह है कि विभाग ने अगस्त के रिकॉर्ड को सितंबर में तोड़ दिया। अगस्त के 31 दिन में रिकार्ड बना था। सितंबर के 30 दिन पूरा होने से एक दिन पहले यानी 29 सितंबर को ही नया रिकॉर्ड बना। पिछला रिकार्ड तोड़ दिया गया। टारेगट 90 हजार 500 प्राइम प्रोडक्शन का था। 85 हजार 356 टन प्राइम रेल का उत्पादन किया गया। यूनिवर्सल रेल मिल ने सितंबर में रोलिंग (95,593 टन)और पैनल (5,337 संख्या) का प्रोडक्शन रिकॉर्ड बनाया है।