बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस 2 में भीषण हादसा, 3 मजदूर झुलसे, आग से तबाही, Watch Video

तीन घायल मजदूरों में एक की हालत नाजुक बनी है। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट में हादसा हो गया है। भीषण हादसे की चपेट में आने से 3 मजदूर झुलस गए हैं। बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। हाॅट मेटल जमीन पर गिरने से भीषण आग की लपटें उठी। एसएमसस में काफी देर तक आग को नियंत्रित करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को मशक्कत करनी पड़ी। भयानक स्थिति बनी हुई है। बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस 2 में दोपहर करीब 3 बजे हादसा हुआ

  • तीन घायल मजदूरों में एक की हालत नाजुक बनी है।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट में हादसा हो गया है। भीषण हादसे की चपेट में आने से 3 मजदूर झुलस गए हैं। बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। हाॅट मेटल जमीन पर गिरने से भीषण आग की लपटें उठी। एसएमसस में काफी देर तक आग को नियंत्रित करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को मशक्कत करनी पड़ी। भयानक स्थिति बनी हुई है। बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस 2 में दोपहर करीब 3 बजे हादसा हुआ है। हॉट मेटल को उठाते समय क्रेन का रोप टूट गया, जिससे लेडल अनियंत्रित हो गया। हॉट मेटल छलक उठा। आसपास काम कर रहे तीन मजदूर चपेट में आ गए। ब्रेजेश माथा की हालत सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। वहीं, घायलों में प्रवीण और ओम प्रकाश की स्थिति स्थिर है। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: BSP ED, CMO, GM संग रिटायर हो रहे 10 अधिकारी, DSP में विदाई पर पौधारोपण हादसे की खबर लगते ही उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। प्रोडक्शन फिलहाल, ठप हो गया है। हॉट मेटल जमीन पर जमने से स्थिति और विकट हो चुकी है। जमे हुए हॉट मेटल को काटकर वहां से हटाया जाएगा। इसके बाद ही मेंटेनेंस का कार्य शुरू हो सकेगा। उत्पादन को जल्द से जल्द बहाल करने पर पूरा जोर प्रबंधन का होगा। ये खबर भी पढ़ें: रैली में 39 मौत, 95 जख्मी, TVK प्रमुख एक्टर विजय बोले-हृदय टूट गया, दुख से छटपटा रहा, 20-20 लाख मुआवजा, PM Modi शोक में बता दें कि पिछले दिनों ब्लास्ट फर्नेस में हादसा हुआ था। हॉट मेटल की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई थी। उच्च प्रबंधन ने गलती मानते हु दो जीएम को सस्पेंड कर दिया था। जांच के बाद बहाल भी कर दिया गया है। अब एसएमएस 2 में हादसा हो गया है। ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 7 कर्मचारी आए चपेट में, 2 आइसीयू में [embed]https://youtube.com/shorts/bP-6ufsoj8U?feature=share[/embed]